Premanand Maharaj News: दर्शन की चाह में रातभर बैठी रही महिला, सुबह प्रेमानंद महाराज को देखकर हुई बेहोश

Summary :

Premanand Maharaj News: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज काफी लंबे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। कुछ समय पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें महाराज जी का चेहरा सुजा हुआ और पूरा लाल था। इस वीडियो ने उनके अनुयायियों को चिंता में डाल दिया था। हालांकि ये वीडियो बहुत पुराना बताया जा रहा है। लेकिन ये वीडियो इतना वायरल हुआ कि देशभर से श्रद्धालु उन्हें देखने के लिए आने लगे और प्रार्थना करने लगे। कुछ समय पहले उनकी नियमित पदयात्रा अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई थी। करीब 11 दिन रुकने के…

Premanand Maharaj News

Premanand Maharaj News: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज काफी लंबे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। कुछ समय पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें महाराज जी का चेहरा सुजा हुआ और पूरा लाल था। इस वीडियो ने उनके अनुयायियों को चिंता में डाल दिया था। हालांकि ये वीडियो बहुत पुराना बताया जा रहा है। लेकिन ये वीडियो इतना वायरल हुआ कि देशभर से श्रद्धालु उन्हें देखने के लिए आने लगे और प्रार्थना करने लगे। कुछ समय पहले उनकी नियमित पदयात्रा अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई थी। करीब 11 दिन रुकने के बाद 12 अक्‍टूबर से उनकी पदयात्रा फिर शुरू हो गयी।

Female Devotee Fainted: महाराज जी को देखकर बेहोश हुई महिला

Premanand Maharaj News
Premanand Maharaj News (Source: Social Media)

महाराज जी के दर्शन के लिए यात्रा मार्ग के दोनों तरफ अनुयायी जुटे रहते हैं। बुधवार को इन्हे भक्तों में शामिल एक महिला भक्त बेहोश हो गई। महिला के साथ आये उसके परिवार वाले उसे कंधे पर उठाकर अस्पताल ले गए। बताया जा रहा है कि वह महिला रातभर महाराज जी के इंतजार में सड़क पर बैठी थी।

Premanand Maharaj Health: कैसी है प्रेमानंद महाराज की सेहत?

Premanand Maharaj News
Premanand Maharaj Health (Source: Social Media)

महाराज जी की एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें उनके चेहरे पर सूजन थी। वीडियो देखकर उनके अनुयायी बहुत चिंतित हो गए थे। जिसके बाद श्री हित राधा केलि कुंज (वृन्दावन) से आधिकारिक बयान जारी किया गया था। इसमें उन्होंने बताया कि प्रेमानंद महाराज अब स्वस्थ हैं और रोजाना की दिनचर्या जारी रख रहे हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया था कि महाराज जी के स्वास्थ्य को लेकर अफवाहें न फैलाएं। इसके अलावा उन्होंने भक्तों से भी विनती की है कि केवल सही जानकारी शेयर करें। महाराज जी के स्वास्थ्य को लेकर कोई भ्रामक खबर या वीडियो शेयर करने से बचें।

हर दिन लोग बड़ी संख्‍या में महाराज जी की सेहत की जानकारी लेने के लिए आश्रम पहुंच रहे हैं। हाल ही में प्रेमानंद महाराज जी से मिलने के लिए मलूक पीठाधीश्वर श्री राजेंद्र दास जी महाराज, पंडित धीरेंद्र कृष्‍ण शास्‍त्री समेत कई धार्मिक व्यक्तित्व उनके आश्रम पहुंचे।

ये भी पढ़ें: Premanand Ji Maharaj Health Update: कैसी है प्रेमानंद महाराज की सेहत? यहां जानें आश्रम से आया नया अपडेट

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।