JDU Second Candidate List: चुनावी मैदान में उतारे 44 कैंडिडेट, जानें किसका कटा टिकट, दूसरी लिस्ट में मुस्लिमों को मिला मौका

Summary :

JDU Second Candidate List: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी रण तैयार हो गया है। चुनावी पार्टियां उम्मीदवारों को मैदान में उतार रही है। अब JDU ने अंतिम और दूसरी लिस्ट जारी करते हुए 44 कैंडिडेट की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में अब मुस्लिम कैंडिडेट को भी टिकट दी गई है। वहीं पहली लिस्ट में किसी भी मुस्लिम उम्मीदवार का नाम शामिल नहीं था। JDU Second Candidate List बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA में शामिल JDU ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। इस सूची में कुल 44 उम्मीदवारों के नाम हैं। इससे पहले पार्टी ने…

JDU Second Candidate List: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी रण तैयार हो गया है। चुनावी पार्टियां उम्मीदवारों को मैदान में उतार रही है। अब JDU ने अंतिम और दूसरी लिस्ट जारी करते हुए 44 कैंडिडेट की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में अब मुस्लिम कैंडिडेट को भी टिकट दी गई है। वहीं पहली लिस्ट में किसी भी मुस्लिम उम्मीदवार का नाम शामिल नहीं था।

JDU Second Candidate List

JDU Second Candidate List
JDU Second Candidate List (source: social media)

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA में शामिल JDU ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। इस सूची में कुल 44 उम्मीदवारों के नाम हैं। इससे पहले पार्टी ने 57 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। सूची के अनुसार, रुपौली से कलाधार मंडल को प्रत्याशी बनाया गया है, धमदाहा से मंत्री लेसी सिंह फिर से चुनावी मैदान में होंगी। इसी तरह शीला मंडल फुलपरास से, कदवा से दुलालचंद गोस्वामी, बरारी से विजय सिंह निषाद, गोपालपुर से बुलो मंडल, सुल्तानगंज से ललित नारायण मंडल और चकाई से मंत्री सुमित कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

Bihar Chunav 2025: ऋतुराज कुमार जदयू के प्रत्याशी

झाझा से दामोदर रावत, नवादा से विभा देवी, बेलागंज से मनोरमा देवी, रफीगंज से प्रमोद कुमार सिंह और नबीनगर से पूर्व सांसद आनंद मोहन के पुत्र चेतन आनंद को टिकट दिया गया है। इसके अलावा घोसी से ऋतुराज कुमार जदयू के प्रत्याशी होंगे। जहानाबाद से पार्टी ने चंद्रेश्वर चंद्रवंशी, कुर्था से पप्पू कुमार वर्मा, नोखा से नागेंद्र चंद्रवंशी और चैनपुर से मंत्री जमा खान को उम्मीदवार बनाया है। काराकाट से महाबली सिंह एनडीए के प्रत्याशी होंगे तो कहलगांव से शुभानंद मुकेश चुनावी मैदान में उतरेंगे।

Bihar Elections: सीटों के बंटवारे की घोषणा

सीटों के बंटवारे की घोषणा
सीटों के बंटवारे की घोषणा (source: social media)

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA ने रविवार को सीटों के बंटवारे की घोषणा कर दी। इस बंटवारे के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी 101-101 सीट पर चुनाव लड़ेगी, जबकि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को 29 सीट मिली हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को छह-छह सीटें मिली हैं।

ALSO READ: Tejashwi Yadav Net Worth: 1.05 लाख की विदेशी पिस्तौल, 50 जिंदा कारतूस, करोड़ों की अचल संपत्ति, जानें कितने धनी है तेजस्वी यादव

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।