Govinda and Sunita Ahuja Divorce: क्या Govinda और Sunita की शादीशुदा जिंदगी में आ गई दरार? फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट होने पर उठी अटकलें

Summary :

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा को लेकर आज दिन भर सोशल मीडिया पर चर्चा रही। फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किए जाने के बाद तलाक की खबरें आग की तरह वायरल हो गईं। हालांकि, अब इस मामले पर बड़ी अपडेट सामने आई है। जानिए क्या है पूरा मामला और सुनीता आहूजा ने क्या बड़ा कदम उठाया है।

बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की जोड़ी को इंडस्ट्री की सबसे मजबूत जोड़ियों में गिना जाता है। लेकिन आज अचानक एक ऐसी खबर सामने आई जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। इंटरनेट पर कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए, जिनमें सुनीता आहूजा को मुंबई की फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया। फिर क्या था, देखते ही देखते सोशल मीडिया पर लोग अंदाज़ा लगाने लगे कि क्या दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है?

फैमिली कोर्ट के बाहर दिखा सुनीता का इमोशनल अवतार

Govinda and Sunita Ahuja Divorce
Govinda and Sunita Ahuja Divorce ( Source: Social Media)

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में सुनीता आहूजा को फैमिली कोर्ट के परिसर में देखा गया। उनके साथ उनका बेटा यशवर्धन भी नज़र आया। वीडियो में सुनीता काफी परेशान और इमोशनल दिख रही थीं, जबकि यशवर्धन उन्हें संभालते हुए दिखे। ये दृश्य देखकर फैंस के बीच खलबली मच गई। लोगों को लगा कि बरसों पुरानी यह शादी अब टूटने की कगार पर है। देखते ही देखते ये खबरें बॉलीवुड गलियारों में फैल गईं और हर कोई यह जानना चाह रहा था कि आखिर ऐसी क्या बात हो गई कि उन्हें कोर्ट तक जाना पड़ा।

क्या वाकई तलाक लेने वाली थीं सुनीता?

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

जैसे ही सुनीता के कोर्ट पहुंचने की खबर फैली, फैंस के बीच निराशा छा गई। गोविंदा और सुनीता की जोड़ी को फैंस बहुत प्यार करते हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह के सवाल पूछने लगे। कई लोग इसे एक ‘रूमर‘ मान रहे थे, तो कई लोग इसे लेकर परेशान थे। माहौल ऐसा बन गया था जैसे मानो किसी बड़ी अनहोनी की आहट हो। लेकिन, सच्चाई कुछ और ही थी, जिसने जल्द ही सभी अटकलों पर विराम लगा दिया।

अब आया मामले पर बड़ा अपडेट: ‘तलाक की बात पूरी तरह गलत’

Sunita Ahuja spotted at court
Sunita Ahuja Spotted at Court ( Source: Social Media) 

तमाम अटकलों के बीच अब गोविंदा के मैनेजर का ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने आया है। मैनेजर ने साफ कर दिया है कि तलाक जैसी कोई भी बात नहीं है। बताया जा रहा है कि सुनीता आहूजा किसी और कानूनी काम के सिलसिले में कोर्ट पहुंची थीं, जिसे लोग गलत समझ बैठे। साथ ही, खबर यह भी है कि इस मामले को लेकर जो भी कयास लगाए जा रहे थे, उन्हें खारिज कर दिया गया है। सुनीता ने क्लियर कर दिया है कि उनके परिवार में सब कुशल-मंगल है। गोविंदा और सुनीता की जोड़ी पहले की तरह ही साथ है और फैंस ने राहत की सांस ली है।

Read More: Sunny Deol का पाकिस्तान से प्यार ले डुबा उनकी फिल्म, जानें ‘Batwara 1947’ बॉक्स ऑफिस पर..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।