Sunny Deol का पाकिस्तान से प्यार ले डुबा उनकी फिल्म, जानें ‘Batwara 1947’ बॉक्स ऑफिस पर क्यों नहीं कर पा रही कमाई?

Summary :

‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल का पाकिस्तान में रह रहे मुस्लिम परिवार के सदस्य का किरदार दर्शकों के लिए उनकी पुरानी देशभक्ति वाली छवि से काफी अलग है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान सनी देओल ने पाकिस्तान पर राजनीतिक टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि कलाकार का काम कहानी सुनाना है, राजनीति करना नहीं। राजकुमार संतोषी की इस फिल्म से प्रीति जिंटा लंबे समय बाद वापसी कर रही हैं, लेकिन फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है।

आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। निर्देशक राजकुमार संतोषी की यह फिल्म भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद की इमोशनल कहानी पर बेस्ड है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को लेकर जिस तरीके के कलेक्शन की उम्मीद मेकर्स ने लगाई थी, ये उसपर खरा उतरती हुई दिखाई नहीं दे रही है। हालांकि इसके पीछे की वजह क्या है, चलिए आज हम आपको बताते हैं?

Why Batwara 1947 failing To Generate Box Office Revenue: Box Office पर क्यों कमाई नहीं कर पा रही ‘बंटवारा 1947’

Why Batwara 1947 failing To Generate Box Office Revenue
Why Batwara 1947 failing To Generate Box Office Revenue (Source: Google)

दरअसल अगर फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की बात करें तो इस फिल्म में सनी देओल ने जो किरदार निभाया है, वो उनकी पहले की बाकी फिल्मों में उनके निभाए गए किरदार से बिल्कुल अलग है। इस फिल्म में सनी देओल एक ऐसे मुस्लिम परिवार के सदस्य बने हैं, जो कि 1947 में हुए बंटवारे के बाद पाकिस्तान जाकर रहने लगता है। लेकिन उनके घर में एक हिंदु महिला पहले से रहती है, जिसकी प्रोटेक्शन करने के लिए वो पाकिस्तान के मुस्लिमों से लड़ाई करते हैं।

लेकिन अगर असल जिंदगी में देखा जाए तो फिल्म में दिखाई गई हर एक चीज का रिएलिटी से कुछ भी लेना देना नहीं हैं। क्योंकि हर कोई जानता है कि असल में पाकिस्तान के हालात कैसे हैं? अगर इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने रिलीज के 5 दिनों में सिर्फ 50 करोड़ का आंकड़ा ही पार किया है, जबकि इसके साथ रिलीज़ हुई आवारापन 2 ने 130 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

Sunny Deol Comment On Pakistan
Sunny Deol Comment On Pakistan (Source: Google)

इससे पहले सनी देओल जो भी फिल्में करते थे जैसे कि गदर, बॉर्डर और मां तुझे सलाम उनमें वो इंडिया की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ लड़ते हुए दिखाई देते थे। लेकिन अचानक से पाकिस्तानियों के लिए ऐसी हमदर्दी का आना वाकई में लोगों को पसंद नहीं आ रहा है और यही वजह है कि इसका असर बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिल रहा है। इसके अलावा फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में सनी देओल अपने बेटे करण देओल के साथ अलग-अलग शहरों का दौरा भी कर रहे थे। ऐसे में दौरे के दौरान दोनों हाल ही में पटना पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की।

पाकिस्तान पर कमेंट करने से किया इनकार

Sunny Deol Comment On Pakistan
Sunny Deol Comment On Pakistan (Source: Google)

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सनी देओल से पाकिस्तान से जुड़े सवाल पूछे गए, लेकिन उन्होंने इस बात पर राजनीतिक कमेंट करने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनका काम कहानियां सुनाना है, राजनीति करना नहीं। सनी ने कहा कि, “हम कलाकार हैं और फिल्मों के माध्यम से कहानियां लोगों तक पहुंचाते हैं। हमारी कोशिश होती है कि उन कहानियों को राजनीतिक रंग न दिया जाए। इसलिए मैं पाकिस्तान जैसे राजनीतिक सबजैक्ट पर कोई कमेंट नहीं करना चाहता।”

फिल्म की शूटिंग पर भी दी जानकारी

Sunny Deol On Batwara Film Shooting
Sunny Deol On Batwara Film Shooting (Source: Google)

इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या फिल्म की शूटिंग पाकिस्तान में भी की गई है, तो सनी देओल ने साफ किया कि पूरी फिल्म भारत में ही शूट की गई है। उन्होंने कहा कि फिल्म का मकसद किसी देश या सीमा की राजनीति नहीं, बल्कि उस दौर के इमोशन्स और इंसानी रिश्तों को दिखाना है। उन्होंने अपने पिता धर्मेंद्र के पुरानी सोच का जिक्र करते हुए ये भी कहा कि, “पापा कहा करते थे कि भारत मेरी मां है और पाकिस्तान मेरी मौसी। दोनों देशों के लोगों की जड़ें कहीं न कहीं एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं।”

इस स्टेटमेंट के वायरल होने के बाद से ही कई लोगों को ये लगने लगा था कि सनी देओल पाकिस्तानी मुसलमानों को अच्छा दिखाने के चक्कर में भारत और पाकिस्तान को एक बता रहे हैं। क्योंकि उनकी पहले की फिल्मों में कभी भी उनकी ओर से पाकिस्तान के लिए इतनी हमदर्दी देखने को नहीं मिली थी।

प्रीति जिंटा की होगी बड़े पर्दे पर वापसी

Preity Zinta's Comeback After Long Time
Preity Zinta’s Comeback After Long Time (Source: Google)

हालांकि अगर उनकी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को लेकर बात करें तो इस फिल्म के जरिए प्रीति जिंटा लंबे समय बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। उनके अलावा शबाना आजमी, अली फजल और अभिमन्यु सिंह भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ऐसे में बंटवारे की कहानी पर बनी यह फिल्म आने वाले समय में कमयाब हो पाएगी या नहीं, यो तो वक्त ही बताएगा।

Read More: Sunny Deol का एक बयान उनकी फिल्म ‘रामयण’ पर डालेगा असर!, जानें पाकिस्तान से जुड़े सवाल पर एक्टर ने क्या दिया जवाब?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं