Ayesha Khan Engagement: क्या ‘Dhurandhar’ गर्ल Ayesha Khan ने कर ली सगाई? Mysterious शख्स और Diamond Ring देख फैंस के उड़े होश

Summary :

सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' फेम एक्ट्रेस आयशा खान की एक अंगूठी वाली तस्वीर ने हंगामा मचा दिया है। फैंस उनकी सगाई के अंदाज़ा लगा रहे हैं, लेकिन क्या सच में आयशा ने सगाई कर ली है? जानिए इस वायरल पोस्ट के पीछे का असली सच और मिस्टीरियस शख्स का राज।

सोशल मीडिया का पारा अचानक से बढ़ गया है। बिग बॉस 17 से घर-घर में पहचान बनाने वाली और ‘धुरंधर’ फिल्म के गाने ‘शरारत’ से सबका दिल जीतने वाली आयशा खान ने रीसेंट में कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान है। तस्वीरों में आयशा के हाथ में चमकती हुई डायमंड रिंग है और उनके साथ एक मिस्ट्री मैन (रहस्यमयी शख्स) भी नजर आ रहा है। बस फिर क्या था, फैंस ने मान लिया कि आयशा ने सगाई कर ली है।

वायरल फोटो का क्या है पूरा मामला ?

Ayesha Khan Engagement
Ayesha Khan Engagement ( Source: Social Media)

आयशा खान ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ बेहद रोमांटिक फोटो पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वो काफी खुश दिख रही हैं, लेकिन उन्होंने उस मिस्ट्री मैन का चेहरा पूरी तरह छुपा रखा है। सबसे ज्यादा चर्चा उनकी उस डायमंड रिंग की हो रही है, जिसे देखकर फैंस अंदाज़ा लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ में एक बड़ा कदम उठा लिया है। फैंस कमेंट सेक्शन में लगातार उनसे पूछ रहे हैं- “क्या ये सगाई है?” या “कौन है ये लकी इंसान?”

क्या ये सिर्फ एक ब्रांड प्रमोशन है?

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ayesha Khan (@ayeshaakhan_official)

हर चमकती चीज सोना नहीं होती, और शायद यही हाल इस पोस्ट का भी है। कई लोगों का मानना है कि ये कोई असल सगाई नहीं, बल्कि किसी ज्वेलरी ब्रांड का शूट हो सकता है। आयशा ने अपनी पोस्ट को बस एक छोटा सा कैप्शन दिया है-  “A dream” (एक सपना)। उन्होंने न तो सगाई की कन्फर्मेशन की है और न ही खंडन। रिपोर्ट्स के मुताबिक आयशा अपने काम के सिलसिले में इस तरह के प्रोमोशनल शूट अक्सर करती रहती हैं, और यह फोटो भी उसी का हिस्सा हो सकती है।

‘शरारत’ गाने के दौरान आयशा का वो स्ट्रगल

Shararat Song Actress
Shararat Song Actress ( Source: Social Media)

आयशा खान आज जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचना आसान नहीं था। ‘शरारत’ गाने की शूटिंग के दौरान उन्होंने काफी उतार-चढ़ाव देखे थे। एक इंटरव्यू में आयशा ने बताया था कि गाने की शूटिंग बेहद थका देने वाली थी। वो उस दौरान पीरियड के दर्द से गुजर रही थीं और शूटिंग के भारी वर्कलोड के कारण वो सेट पर रो भी पड़ी थीं। उन्होंने कहा था कि वो ‘खुशी के आंसू‘ थे क्योंकि काम का दबाव बहुत ज्यादा था। आज वही एक्ट्रेस अपनी कामयाबी और ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती है।

फिलहाल आयशा खान ने सगाई की खबरों पर कुछ नहीं कहा है।  चाहे यह सगाई हो या किसी ब्रांड का ऐड, आयशा ने एक बार फिर इंटरनेट पर हलचल तो मचा ही दी है। अब सच क्या है, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। तब तक फैंस अपनी प्यारी एक्ट्रेस को डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करते हुए देख कर ही खुश हो रहे हैं।

Read More: Awarapan vs Batwara BO Collection: सनी देओल की फिल्म को पीछे छोड़ ‘Awarapan 2’ ने..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।