दौलत और शोहरत से भरपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री में जब तक नाम चलता है काम मिलता है और जहाँ इंसान फ्लॉप हुआ लोग भूलना शुरू कर देते है। आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बता रहे है जो एक समय बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री थी पर अब आध्यात्म का जीवन बिता रही है।

हम बात कर रहे है बॉलीवुड अभिनेत्री ग्रेसी सिंह के बारे में जिन्होंने फिल्म लगान से लाखों फैंस के दिलों में जगह बनायीं थी। फिर मुन्ना भाई एमबीबीएस से बॉलीवुड में छा गयी पर ये कामयाबी बरकरार न रह सकी।

ग्रेसी का जन्म 20 जुलाई 1980 को नई दिल्ली में हुआ था। ग्रेसी के माता-पिता चाहते थे कि वह इंजीनियर बनें। ग्रेसी ने इसकी पढ़ाई तो की, लेकिन मॉडलिंग में आ आईं। ग्रेसी को जल्द ही वर्ष 1997 में टीवी सीरियल अमानत में काम मिल गया। इसके बाद ग्रेसी सिंह ने हू तू तू, हम आपके दिल में रहते है जैसी कुछ फिल्मों में छोटी भूमिका निभायी।

वर्ष 2001 में प्रदर्शित फिल्म लगान ग्रेसी के करियर की सुपरहिट फिल्म साबित हुयी। फिल्म में ग्रेसी ने आमिर खान के अपोजिट काम किया। फिल्म की सफलता के बाद ग्रेसी ने अजय देवगन के साथ गंगाजल और संजय दत्त के साथ मुन्नाभाई एमबीबीएस जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

ग्रेसी ने हिंदी फिल्मों के अलावा तेलुगु, पंजाबी, गुजराती, मलयालम, कन्नड़, मराठी जैसी कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया, लेकिन सफलता हासिल नही कर सकीं। ग्रेसी इन दिनों बॉलीवुड में सक्रिय नहीं हैं।

जानकारी के मुताबिक़ अब ग्रेसी सिंह आध्यात्मिक प्रवचन में वक्त बिता रही हैं। वो ब्रह्मकुमारी आत्ध्यात्मिक संगठन की सदस्य हैं और अधिकतर समय आध्यात्म की ट्रेनिंग लेने और देने में बिता रही हैं।

आपको बता दें ब्रह्मकुमारी संस्था की सदस्य होने के नाते ग्रेसी सिंह ने शादी नहीं की है और ना ही उनका कोई प्लान है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा की उनके घरवाले शादी करने के लिए कहते है पर वो अभी आध्यात्म में ध्यान लगाना चाहती है।

शादी नहीं कर रही हैं। एक इंटरव्यू में ग्रेसी सिंह ने कहा था कि उनका खुद के लिए कोई प्लान नहीं है। घरवाले शादी के लिए कहते हैं लेकिन अभी तक उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं सोचा है।


Download Android App
Download iOS App



