बीती रात मुंबई के ग्राज़िया मिलेनियल अवार्ड्स 2018 में रेड कार्पेट पर बॉलीवुड सुंदरियों का जमावड़ा लगा और दीपिका पादुकोण, राधिका आप्टे, शोभिता धुलिपाला, विक्की कौशल, युवा सितारे जान्हवी कपूर, अनन्या पांडे बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आये।

दीपिका ने रेड कार्पेट पर ग्रीन ड्रेस में कैरी किया और वो इस ड्रेस में बेहद खास और खूबसूरत लग रही थी । इस समारोह में उन्हें मिलेनियल ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला।

जान्हवी, जिन्होंने करण जौहर की मराठी हिट सैराट की हिंदी रीमेक धड़क के साथ बॉलीवुड में शुरुआत की थी, इस समारोह में जान्हवी कपूर को शानदार गुलाबी पैंटसूट में उन्हें स्पॉट किया गया था, जिसे उन्होंने बोल्ड गुलाबी लिपस्टिक के साथ मैच किया था। जान्हवी राइजिंग स्टार ऑफ़ द ईयर अवार्ड को प्राप्त करने के लिए इस कार्यक्रम में आई थीं ।

चंकी पांडे की बेटी अनन्या, जिसने हाल ही में स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 के साथ अपनी शुरुआत की, नेक्स्ट जेन स्टार ऑफ़ द ईयर का पुरस्कार भी जीता। उन्होंने ग्रे ड्रेस पहनकर समारोह में भाग लिया।

यहां सभी विजेताओं की पूरी सूची दी गई है:
राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर: जान्हवी कपूर

मिलेनियल और द ईयर : दीपिका पादुकोण

हॉनररी मिलेनियल और द ईयर : करण जौहर

नेक्स्ट जन स्टार ऑफ द ईयर: अनन्या पांडे

फैशन एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर: मसाबा गुप्ता

डिजाइनर ऑफ द ईयर: रुचिका सचदेवा

एजेस अहेड परफॉर्मर ऑफ द ईयर: विक्की कौशल

ब्रेकथ्रू परफॉर्मर ऑफ द ईयर (महिला): शोभिता धूलिपाला

ब्रेकथ्रू परफॉर्मर ऑफ द ईयर (पुरुष): सिद्धांत चतुर्वेदी

F21 डिस्प्रटर ऑफ द ईयर: राधिका आप्टे

मोल्ड ब्रेकर ऑफ द ईयर: पूजा ढींगरा

वर्ष का मॉडल: अंजलि लामा



Download Android App
Download iOS App



