महान संगीतकार और लेखक प्रफुल्ल कर ने दुनिया को कहा अलविदा, नरेंद्र मोदी ने किया ये ट्वीट

Summary :

संगीतकार और लेखक प्रफुल्ल कर की 83 साल की उम्र में निधन हो गया। वहीँ उनसे जुड़े उनके पारिवार वालों का कहना है कि प्रफुल्ल कर अपनी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे थे और हार्ट अटैक की वजह उनका निधन हो गया।

बॉलीवुड के महान संगीतकार, गायक, लेखक और गीतकार प्रफुल्ल कर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, अब वो अब हमारे बीच नहीं रहे है। जानकारी के अनुसार, महान कलाकार प्रफुल्ल कर का बीते रविवार रात को निधन हो गया। और इस समय इस खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर है। आप सभी को बता दें कि 83 साल की उम्र में गीतकार का निधन हो गया। वहीँ उनसे जुड़े उनके पारिवार वालों का कहना है कि प्रफुल्ल कर अपनी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे थे और हार्ट अटैक की वजह उनका निधन हो गया।
आप सभी को ये भी बता दें, प्रफुल्ल कर उड़िया संस्कृति के संरक्षक और गृहस्थ के रूप में जाने जाते हैं। वो उड़िया इंडस्ट्री की एक जानी-मानी हस्ती थे। तो वहीं, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार, आज उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्हें उड़िया संस्कृति और संगीत में उनके योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा,”श्री प्रफुल्ल कर जी के निधन से मैं दुखी हूं। उन्हें उड़िया संस्कृति और संगीत में उनके अग्रणी योगदान के लिए याद किया जाएगा। उन्हें अलग-अलग किरदारों में फिट होने का आशीर्वाद मिला हुआ था और उनकी रचनात्मकता उनके कार्यों में साफ दिखाई देती थी। उनके परिवार और प्रशंसकों को मेरी संवेदना। ओम शांति।”

इसी के साथ ही पीएम ने उनके परिवार और प्रशंसकों के लिए संवेदना भी व्यक्त की। बता दें कि अब बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है और अब हर शख्स दुःख जताते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। और साथ ही ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया और कहा कि इस घटना ने उड़िया संगीत के एक युग का अंत कर दिया है।

साथ ही ट्वीट कर लिखा हैं, “मैं प्रसिद्ध संगीतकार प्रफुल्ल कर के निधन के बारे में जानकर दुखी बहुत हूं। उनके निधन को उड़िया संगीत की दुनिया में एक युग के अंत की तरह देखा जाएगा। प्रफुल्ल की अनूठी संगीत शैली ने उन्हें हमेशा के लिए लोगों के दिलों में अमर कर दिया है। मैं उनके शोक में डूबे परिवार के के लिए पूरी संवेदना रखता हूं।”

Desk Team