जब प्यार में पागल आमिर ने खून से लिखा था खत, पहली पत्नी रीना को आ गया था गुस्सा

Summary :

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को कौन नहीं जानता। फिल्मो में अपने लिए बेस्ट किरदार चुनने से लेकर उस किरदार को पूरी परफैक्शन से करना आमिर की पुरानी आदत है। आमिर खान बॉलीवुड की खान तिगड़ी के सबसे महंगे खान भी कही जाते है और इंडिया में नहीं बल्कि उनकी फैन फोल्लोविंग इंडिया से बाहर भी बहुत है।

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को कौन नहीं जानता।  फिल्मो में अपने लिए बेस्ट किरदार चुनने से लेकर उस किरदार को पूरी परफैक्शन से करना आमिर की पुरानी आदत है।  आमिर खान बॉलीवुड की खान तिगड़ी के सबसे महंगे खान भी कही जाते है और इंडिया में नहीं बल्कि उनकी फैन फोल्लोविंग इंडिया से बाहर भी बहुत है। 


आमिर खान ने कई ऐसी फिल्मे दी है जिसमे उन्होंने एक लवर का किरदार निभाया है।  जिसे बड़े परदे पर देखकर किसी को भी उनसे प्यार हो जाए और उनकी लव स्टोरी से हमदर्दी।  लेकिन ऐसा नहीं है की आमिर की सिर्फ फिल्मी परदे पर लव स्टोरी रोचक होती है बल्कि असल ज़िन्दगी में भी उनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही है।  


आमिर की पहली पत्नी रीना दत्त थी। रीना को एक ही नज़र में अपना दिल दे बैठे थे आमिर खान।  रीना के लिए वह इतना पागल थे कि उनके लिए अपने खून से लव लेटर तक लिख दिया था आमिर ने। 80 दशक में जहाँ कोई खुल कर प्यार का इज़हार नहीं कर पता था उस ज़माने में आमिर ने रीना के साथ लव मैरिज की थी। दोनों की लव स्टोरी काफी मज़ेदार रही है।  


आमिर और रीना एक दूसरे के पडोसी थे।  दोनों का घर आस पास ही था। रीना को एक नज़र देखते ही आमिर को उनसे प्यार हो गया था और फिर एक दिन आमिर ने बिलकुल फिल्मी स्टाइल में उन्हें परपोज़ भी कर दिया।  अमीर ने अपने खून से लेटर लिख कर रीना को भेज दिया।  हालाँकि रीना इससे नाराज़ हो गयी थी। लेकिन धीरे धीरे दोनों एक दूसरे के करीब आ गए और दोनों ने साल 1986 में आज ही के दिन गुपचुप शादी कर ली थी। 




एक दूसरे से बेइंतेहा मोहब्बत करने के बावजूद दोनों एक दिन अलग हो गए। 18 साल तक एक दूसरे के साथ शादी निभाई और फिर साल 2002 में दोनों ने तलाक़ ले लिए था।  शादी टूटने की वजह आमिर का बाकी हीरोइनों से बढ़ती नज़दीकियां बताया गया।  आमिर और रीना के दो बच्चे है जिनके नाम है जुनैद खान और इरा खान। रीना से तलाक के बाद आमिर ने दूसरी शादी किरन राव से की थी। 

आमिर और किरन फिल्म लगन के सेट पर मिले थे और एक दूसरे से प्यार करने लगे।  फिर साल 2005 में दोनों ने शादी कर ली थी।  मगर ये शादी भी आमिर की पुरानी शादी की तरह लम्बे समय तक नहीं चली।  साल 2021 में किरन राव और आमिर भी शादी के इतने सालो बाद अलग हो गए ।  इस शादी से किरन राव और आमिर को एक बच्चा भी है जिसका नाम आज़ाद खान है।


Desk Team