टीवी के चहिते स्टार विवियन डीसेना इस बिदेशी बाला को कर रहे है डेट, बताया कब करेंगे शादी

Summary :

टीवी के जाने माने स्टार विवियन डीसेना आज कल सुर्ख़ियों में है। कहा जा रहा है की वह अब जल्दी ही दूसरी शादी करने वाले है। साल 2008 में एकता कपूर के हिट शो कसम से टीवी की दुनिया में कदम रखने वाले विवियन ने बहुत ही काम समय में अपनी मेहनत और उम्दा कलाकारी की बदौलत अच्छा खासा नाम कमाया है

टीवी के जाने माने स्टार विवियन डीसेना आज कल सुर्ख़ियों में है। कहा जा रहा है की वह अब जल्दी ही दूसरी शादी करने वाले है। साल 2008 में एकता कपूर के हिट शो कसम से टीवी की दुनिया में कदम रखने वाले विवियन ने बहुत ही काम समय में अपनी मेहनत और उम्दा कलाकारी की बदौलत अच्छा खासा नाम कमाया है । हालाँकि कहा जाता है की विवियन एक्टर नहीं बनना चाहते है बल्कि उन्हें तो फुटबॉलर बनना था। 
विवियन ने कसम से शुरुआत ज़रूर की थी लेकिन उन्हें शोहरत मिली थी स्टार उत्सव के शो वैम्पायर ; प्यार की ये एक कहानी से।  इस शो में उन्होंने वैम्पायर का किरदार निभाया था जिसे एक लड़की से प्यार हो जाता है।  उसके बाद तो विवियन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और देखते ही देखते वह टीवी का चमकता सितारा बन गए है। वैम्पायर के बाद उन्हें शक्ति ; अस्तित्व के अहसास की से भी काफी शोहरत और नाम हासिल हुआ। 
विवियन ने एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी से लम्बे रिलेशनशिप के बाद शादी कर ली थी।  दोनों की मुलाक़ात एक टीवी सीरियल के दौरान हुई थी और साल 2013 में दोनों ने शादी कर ली थी। हालाँकि ये शादी ज्यादा नहीं चल पाई और आपसी रज़ामंदी के बाद दोनों ने साल 2021 में एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया था ।
लेकिन लगता है एक बार फिर विवियन अपना घर बसने वाले है।  आपको बता दे की विवियन Egypt की पत्रकार को काफी लमबे समय से डेट कर रहे है।उनका नाम नौरेन है, अब वह उनसे शादी करना चाहते है।  अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में बात करते हुए विवियन ने कहा कि वह अपनी गर्लफ्रेंड पर किसी तरह का ज़ोर नहीं देना चाहते।  यह उनकी मर्ज़ी है की वह काम करे या छोड़े। ये पूरी तरह से उनका ही फैसला है।   
उन्होंने ये भी कहा कि उनकी गर्लफ्रेंड भी शोबिज़्ज़ में बने रहना पसंद नहीं करती और वह खुद एक नार्मल कपल कि तरह लाइफ गुज़ारना चाहती है एक हाउस वाइफ बनकर। उधर नौरेन ने भी इंटरव्यू में कहा था की वह शुरू से ही भारत और भारतीय टीवी शोज को पसंद करती है और एक इंटरव्यू के लिए जब विवियन एगिप्ट गए थे तब दोनों की मुलाक़ात हुई थी। 
आपको बता दे की हाल फिलाहल विवियन अपने टीवी शो सिर्फ तुम में बिजी है जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे है। 
 

Desk Team