बॉलीवुड में कदम रखने पर मशहूर एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म मोतीचूर चकनाचूर से अपना करियर लगभग ठप कर चुकीं अभिनेत्री अथिया शेट्टी के लिए हाल ही में मशहूर एक्टर गुलशन ग्रोवर के बेटे संजय फरिश्ता बनकर आए हैं। दरअसल संजय ग्रोवर कश्मीर की एक फुटबॉलर की बायोपिक बनाने की तैयारी कर चुकें हैं और खास बात इस फिल्म में उन्होंने अथिया को लीड रोल दिया है।

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने हिंदी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत सलमान खान के निर्माण में बनी फिल्म ‘हीरो’ से की। साल 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म के बाद से ही अथिया लगातार सलमान से जुड़ी हुई हैं इतना ही नहीं एक्ट्रेस उन्हें अपना मेंटॉर मानती हैं।

अथिया का एक्टर के साथ गहरा बॉन्ड
अथिया का कहना है कि उन्हें कभी भी कोई जरूरत पड़ती है या जब वो बहुत ज्यादा कन्फ्यूज्ड हो जाती हैं तो और ऐसे में उन्हें किसी की सलाह की जरूरत होती है तो वह सलमान से ही बात करती हैं। ऐसा इस वजह से क्योंकि सलमान की सलाह ही अथिया को हमेशा समझ और अच्छी लगती है। अथिया कहती हैं, ‘मैं हमेशा से सलमान खान से जुड़ी हुई हूं। वह मेरे मेंटॉर हैं और हमेशा रहेंगे। जब भी मुझे किसी मुद्दे पर सलाह चाहिए होती है तो वह पहले इंसान हैं, जिन्हें मैं फोन करती हूं। वह हमेशा मुझे प्रेरित करते हैं और मेरा साथ देते हैं।

बता दें कि फिल्म ‘हीरो’ से शुरुआत करने के बाद अथिया ने मुबारकां, नवाबजादे और मोतीचूर चकनाचूर’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है। वहीं फिल्म मुबारकां में बिंकल संधू के किरदार में अथिया को फिर भी पसंद किया गया था,मगर मोतीचूर चकनाचूर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ उन्हें कोई खास मुकाम हासिल नहीं हो पाया।

खैर, अथिया को अब अपनी अपकमिंग फिल्म ‘होप सोलो’ से काफी ज्यादा उम्मीद है। इस फिल्म को निर्देशक राजकुमार संतोषी के सहायक रहे मनीष हरिशंकर निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म को बनाने के अधिकार गुलशन ग्रोवर के अमेरिका में रहने वाले बेटे संजय ग्रोवर ने खरीदे हैं। इस किरदार में ढलने के लिए अथिया ने फुटबॉल की बहुत प्रैक्टिस की है और एक गोलकीपर से ट्रेनिंग भी ली है।



Download Android App
Download iOS App



