देवोलीना भट्टाचार्जी की हल्दी-मेंहदी की तस्वीरों ने मचाई खलबली, आखिर किसकी दुल्हन बनने जा रही है ‘गोपी बहू’ ?

Summary :

देवोलीना भट्टाचार्जी इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। हालांकि उन्होंने अपनी शादी को लेकर कोई अनाउंसमेंट तो नहीं की है, लेकिन इन दिनों देवोलीना की हल्दी और मेंहदी की तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिन्हें देखने के बाद हर कोई काफी हैरान है।

स्टार प्लस के पॉपुलर डेली
सोप
‘साथ निभाना साथिया’ में देवोलीना
भट्टाचार्जी ने
‘गोपी बहू’ के किरदार से घर घर में अपनी एक खास पहचान बनाई। इसके बाद
जब वो
‘बिग बॉस 13’ में नजर आई तो ‘गोपी बहू’ के बेबाक अंदाज ने
सबको हैरान कर दिया। देवोलीना भट्टाचार्जी इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों
में बनी हुई है। हालांकि उन्होंने अपनी शादी को लेकर कोई अनाउंसमेंट तो नहीं की है,
लेकिन उनकी इन दिनों वायरल हो रही है तस्वीरों को देखकर तो यहीं लग रहा है।

इन दिनों देवोलीना
की हल्दी और मेंहदी की तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिन्हें
देखने के बाद हर कोई काफी हैरान है। इन फोटोज ने हलचल सी मचा दी है। देवोलीना की
मेकअप आर्टिस्ट ने देवोलीना की तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्हें
‘ब्राइड‘ मेंशन किया है। पहली तस्वीर में मेकअप आर्टिस्ट
देवोलीना को हल्दी सेरेमनी के लिए तैयार करती दिख रही है तो वहीं दूसरी तस्वीर में
वो एक्ट्रेस के साथ पोज करती नजर आ रही हैं।

देवोलानी ने खुद
भी इंस्टाग्राम पर अपनी और अपने को-स्टार रहे चुके विशाल की एक वीडियो शेयर की है जिसमें
ये दोनों हल्दी सेरेमनी में खूब एन्जॉय और मस्ती करते नजर आ रहे हैं। देवीलीना के
हाथ में मेंहदी भी लगी है और पीले रंग के आउटफिट में वो काफी खूबसूरत लग रही है।
इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का तो यहीं मानना है कि जल्द ही देवोलीना की शादी
होने जा रही है।

इसके साथ ही
देवोलीना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए है। पहली
वीडियो में उनके पैरों में मेहंदी लगी हुई दिखाई दे रही है
, तो वहीं दूसरी तस्वीर में उनके गालों पर विशाल बड़े प्यार
से हल्दी लगा रहे है। देवोलीना के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। इन तस्वीरों को
देखने के बाद फैंस यहीं अंदाजा लगा रहे हैं वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा
रही है।

Devoleena Bhattacharjee mesmerises in a pretty saree and traditional  jewellery | Devoleena Bhattacharjee Wears Her Own Saree For New Photoshoot,  Looks Mesmerising - See Pics | Tv Photo Gallery | India.com Photogallery

सोशल मीडिया पर
देवोलीना की हल्दी और मेहंदी की ये तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रही है,
बता दें कि देवोलीना
और विशाल पहले भी अपनी डेटिंग अफवाहों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। ऐसे में
देवोलीना की हल्दी और मेंहदी की फोटोज देखने के बाद हर किसी के मन में यहीं सवाल
है कि आखिर देवोलीना किससे शादी करने जा रही है।
 

Desk Team