4 साल में टूटी Hansika Motwani की शादी! सहेली के एक्स-पति से रचाए थे फेरे, अब चुपचाप हो गया तलाक

Summary :

Hansika Motwani Divorce: साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। खबरों के मुताबिक हंसिका और उनके बिजनेसमैन पति सोहेल कथूरिया का तलाक हो गया है। मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट ने दोनों की आपसी सहमति से तलाक की अर्जी मंजूर कर ली है। Hansika Motwani Divorce: शादी के चार साल बाद अलग हुए हंसिका और सोहेल बताया जा रहा है कि दोनों की शादी करीब चार साल ही चल पाई। कुछ समय से उनके रिश्ते में अनबन की खबरें सामने आ रही थीं…

Hansika Motwani Divorce: साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। खबरों के मुताबिक हंसिका और उनके बिजनेसमैन पति सोहेल कथूरिया का तलाक हो गया है। मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट ने दोनों की आपसी सहमति से तलाक की अर्जी मंजूर कर ली है।

Hansika Motwani Divorce: शादी के चार साल बाद अलग हुए हंसिका और सोहेल

Hansika Motwani Divorce
Hansika Motwani Divorce ( Source:  Social Media)

बताया जा रहा है कि दोनों की शादी करीब चार साल ही चल पाई। कुछ समय से उनके रिश्ते में अनबन की खबरें सामने आ रही थीं और दोनों अलग-अलग रह रहे थे। आखिरकार लंबे समय से चल रही खटास के बाद इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया गया।

हंसिका और सोहेल की शादी साल 2022 में काफी शाही अंदाज में हुई थी। जयपुर के एक किले में हुई इस डेस्टिनेशन वेडिंग में कई सेलेब्स और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। उस समय दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उनके रिश्ते में दूरी की खबरें आने लगी थीं।

Hansika Motwani Marriage Controversy: दोस्त के एक्स-हसबैंड से शादी को लेकर भी हुआ था विवाद

Hansika Motwani Marriage Controversy
Hansika Motwani Marriage Controversy ( Source: Social Media)

हंसिका और सोहेल की लव स्टोरी भी काफी विवादों में रही थी। दरअसल सोहेल कथूरिया पहले से शादीशुदा थे और उनकी पहली पत्नी रिंकी बजाज बताई जाती हैं, जो हंसिका की दोस्त भी थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक हंसिका अपनी दोस्त की शादी में भी शामिल हुई थीं।

बाद में सोहेल का अपनी पहली पत्नी से तलाक हो गया और फिर उन्होंने हंसिका से शादी कर ली। इस वजह से सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को काफी ट्रोल भी किया गया था। कई लोगों ने आरोप लगाया कि हंसिका ने अपनी दोस्त का घर तोड़कर शादी की, हालांकि एक्ट्रेस ने इन आरोपों को हमेशा गलत बताया था।

शादी के बाद दोनों ने अपनी जिंदगी को नए सिरे से शुरू करने की कोशिश की, लेकिन बताया जाता है कि समय के साथ उनके रिश्ते में मतभेद बढ़ते गए। लाइफस्टाइल और विचारों में अंतर की वजह से दोनों के बीच अक्सर झगड़े होने लगे, जिसके बाद उन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया।

Hansika Motwani’s Husband Sohail Kathuria: एलिमनी नहीं मांगी, चुपचाप खत्म किया रिश्ता

Hansika Motwani Husband Sohail Kathuria
Hansika Motwani’s Husband Sohail Kathuria ( Source: Social Media)

रिपोर्ट्स के मुताबिक हंसिका और सोहेल ने आपसी सहमति से तलाक लिया है। खास बात यह है कि एक्ट्रेस ने इस मामले में किसी तरह की एलिमनी यानी गुजारा भत्ता की मांग नहीं की है।

कुछ समय पहले यह भी खबर आई थी कि दोनों लंबे समय से साथ नहीं रह रहे थे। हंसिका अपने परिवार के साथ रह रही थीं जबकि सोहेल अपने माता-पिता के साथ रहने लगे थे। इसी दौरान सोशल मीडिया पर भी कई संकेत मिले थे, जैसे हंसिका ने अपनी शादी की तस्वीरें डिलीट कर दी थीं और दोनों ने एक-दूसरे को फॉलो करना भी बंद कर दिया था।

हंसिका मोटवानी ने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी। वह फिल्म “कोई मिल गया” और टीवी शो “शाका लाका बूम बूम” से काफी फेमस हुई थी। इसके बाद उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दीं और आज भी वह इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं।

फिलहाल हंसिका ने अपने तलाक को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन इस खबर ने उनके फैंस को जरूर चौंका दिया है।

Read More: Bold Image के बाद अचानक भक्ति का रंग! Khushi Mukherjee का ‘शिव तांडव’ वीडियो देख भड़के लोग..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।