शरीर में खून की कमी को Naturally तरीके से कैसे दूर करें? जानें Haemoglobin बढ़ाने के लिए 5 Rich Foods

Summary :

Best Foods To Increase Haemoglobin Naturally: आजकल थकान, चक्कर आना, चेहरे पर पीलापन, जल्दी सांस फूलना और हर वक्त कमजोरी महसूस होना बहुत आम हो गया है। अक्सर लोग इसे काम का तनाव या नींद की कमी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि कई बार इसकी असली वजह शरीर में खून की कमी यानी एनीमिया होती है। खासकर महिलाएं, किशोरियां और गर्भवती महिलाएं इस परेशानी से ज्यादा जूझती हैं। खून की कमी होने पर शरीर में हीमोग्लोबिन घट जाता है, जिससे ऑक्सीजन सही तरह से पूरे शरीर तक नहीं पहुंच पाती और धीरे-धीरे ऊर्जा कम होने लगती है। ऐसे में…

Best Foods To Increase Haemoglobin Naturally: आजकल थकान, चक्कर आना, चेहरे पर पीलापन, जल्दी सांस फूलना और हर वक्त कमजोरी महसूस होना बहुत आम हो गया है। अक्सर लोग इसे काम का तनाव या नींद की कमी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि कई बार इसकी असली वजह शरीर में खून की कमी यानी एनीमिया होती है। खासकर महिलाएं, किशोरियां और गर्भवती महिलाएं इस परेशानी से ज्यादा जूझती हैं। खून की कमी होने पर शरीर में हीमोग्लोबिन घट जाता है, जिससे ऑक्सीजन सही तरह से पूरे शरीर तक नहीं पहुंच पाती और धीरे-धीरे ऊर्जा कम होने लगती है। ऐसे में आज हम आपको Best Foods To Increase Haemoglobin Naturally के बारे में बताएंगे, जो आपके शरीर को स्वस्थ बनाने में मदद करेंगे।

क्यों जरूरी है आयरन, विटामिन C और प्रोटीन

  • 1. आयरन-हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है, जो खून के जरिए ऑक्सीजन को शरीर के हर हिस्से तक पहुंचाता है।
  • 2. विटामिन C-खाने से मिला आयरन शरीर में आसानी से घुलकर खून में शामिल हो जाता है।
  • 3. प्रोटीन-नई कोशिकाओं के बनने और शरीर को मजबूत रखने में मदद करता है।

Best Foods To Increase Haemoglobin Naturally: रोजाना खाने में शामिल करें ये आयरन-भरपूर चीजें

1. हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक, मेथी, सरसों का साग, बथुआ और चौलाई आयरन का अच्छा स्रोत हैं। इन्हें हफ्ते में कई बार खाने से हीमोग्लोबिन सुधरता है।

2. दालें और अनाज

चना, काले चने, राजमा, मसूर, मूंग, सोयाबीन, ज्वार और बाजरा शरीर को आयरन के साथ प्रोटीन भी देते हैं।

3. मीठे लेकिन पौष्टिक विकल्प

खजूर, किशमिश और गुड़ खून बढ़ाने में मदद करते हैं। खासकर सर्दियों में गुड़ और तिल का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है।

4. फल और सब्जियां

चुकंदर, अनार, सेब और टमाटर जैसे फल-सब्जियां खून बढ़ाने में सहायक होते हैं।

5. बीज और मेवे

तिल, कद्दू के बीज, अलसी, बादाम और काजू शरीर को आयरन और हेल्दी फैट देते हैं, जिससे ऊर्जा बनी रहती है।

इन आदतों को डाइट में करें शामिल

  • रोज सलाद या फल में नींबू डालकर खाएं।
  • हफ्ते में 2–3 बार हरी सब्जियां शामिल करें।
  • मीठे की जगह खजूर या गुड़ चुनें।
  • अंकुरित दालें नाश्ते में लें।
  • पानी पर्याप्त पिएं।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।