दाल-चावल का Perfect Partner! सिर्फ 10 मिनट में बनाएं चटपटा आलू टमाटर का भरता, उंगलियां चाटते रह जाएंगे

Summary :

Aloo Tamatar Bharta Recipe: बैंगन का भरता तो आप सभी ने कभी-कभी खाया ही होगा। लेकिन क्या आपने कभी आलू टमाटर का भरता ट्राई किया है। यह एक ऐसी डिश है जो बहुत ही कम समय में बन जाती है और इसका स्वाद एकदम लाजवाब होता है। इसे आप गरमा-गरम रोटी या दाल-चावल के साथ परोस सकते हैं। बच्चों को भी ये डिश काफी पसंद आएगी। इसे बनाना भी आसान है, यहां पर Aloo Tamatar Ka Bharta बनाने की आसान रेसिपी बताई गई है। Aloo Tamatar Bharta Recipe: आलू टमाटर का भरता बनाने की सामग्री 3-4 उबले हुए आलू 2 बारीक कटे हुए…

Aloo Tamatar Bharta Recipe: बैंगन का भरता तो आप सभी ने कभी-कभी खाया ही होगा। लेकिन क्या आपने कभी आलू टमाटर का भरता ट्राई किया है। यह एक ऐसी डिश है जो बहुत ही कम समय में बन जाती है और इसका स्वाद एकदम लाजवाब होता है। इसे आप गरमा-गरम रोटी या दाल-चावल के साथ परोस सकते हैं। बच्चों को भी ये डिश काफी पसंद आएगी। इसे बनाना भी आसान है, यहां पर Aloo Tamatar Ka Bharta बनाने की आसान रेसिपी बताई गई है।

Aloo Tamatar Bharta Recipe: आलू टमाटर का भरता बनाने की सामग्री

  • 3-4 उबले हुए आलू
  • 2 बारीक कटे हुए टमाटर
  • 1 बारीक कटा हुआ प्याज
  • 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
  • 1 इंच का टुकड़ा अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
  • 1 बड़ा चम्मच सरसों का तेल
  • आधा छोटा चम्मच जीरा
  • एक चुटकी हींग
  • आधा छोटा चम्मच हल्दी
  • आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • आधा छोटा चम्मच गरम मसाला
  • स्वादानुसार नमक
  • बारीक कटा हुआ हरा धनिया

Aloo Tamatar Bharta Recipe: आलू टमाटर का भरता बनाने की विधि

आलू टमाटर का भरता बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू को छील लें और उन्हें हाथों से हल्का-हल्का मैश कर लें। अब एक कढ़ाई में सरसों का तेल गरम करें। जब तेल से हल्का धुआं निकलने लगे, तो इसमें जीरा और हींग डालकर तड़का लगाएं। अब इसमें कटा हुआ प्याज डालें और हल्का सुनहरा होने तक भून लें। इसके बाद अदरक और हरी मिर्च डालकर कुछ देर चलाएं।
अब कटे हुए टमाटर डालें और ऊपर से थोड़ा नमक छिड़क दें। टमाटर के नरम होने तक इन्हें पकाएं। हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालें। मसालों को धीमी आंच पर 1 मिनट के लिए भूनें।
इसके बाद मैश किए हुए आलू डालें को मसालों के साथ अच्छी तरह मिला लें। इसे 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर ढककर पकाएं। अंत में ऊपर से हरा धनिया डालें और गर्मागर्म परोसें।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।