हंसिका मोटवानी की प्राइवेट तस्वीरें हैकर्स ने की ऑनलाइन, फ़ोन – ट्विटर किया हैक

Summary :

हंसिका मोटवानी एक बार सुर्ख़ियों में है , हाल ही में इस एक्ट्रेस की प्राइवेट बिकिनी फोटोज को हैकर्स ने ऑनलाइन लीक कर दिया था।

बॉलीवुड अभिनेत्री हंसिका मोटवानी एक बार सुर्ख़ियों में है पर इस बार वो कुछ शर्मसार कर देने वाले कारण की वजह से खूब चर्चा बटोर रही है। हाल ही में इस एक्ट्रेस की प्राइवेट बिकिनी फोटोज को हैकर्स ने ऑनलाइन लीक कर दिया था।

हंसिका मोटवानी

ये ऐसा पहला मामला नहीं है जब कोई अभिनेत्री इस तरह की घटना की शिकार हुई हो और बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडियन सिनेमा तक अपनी खास पहचान बनाने वाली हंसिका भी अब इस लिस्ट में नया नाम बन चुकी है।

हंसिका मोटवानी

ऑनलाइन हैकर्स का निशाना बानी हंसिका मोटवानी की प्राइवेट तस्वीरों में उनकी सेल्फी है जिनमे वो टू-पीस बिकिनी पहने हुए दिखाई दे रही है। बेशक फिल्म में अभिनेत्रियां बिकिनी में दिखाई देती है पर इस तरह की प्राइवेट तस्वीरें वायरल होना दुखद है।

हंसिका मोटवानी

आपको बता दें अभिनेत्री की स्विमसूट तस्वीरों की श्रृंखला पहले एक इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट की गई थी, जिससे हंसिका मोटवानी की सोशल मीडिया पर काफी ट्रॉल्लिंग शुरू हो गयी। जो तस्वीरें लीक हुईं, वे जाहिर तौर पर उस दौरान की है जब हंसिका न्यूयोर्क में छुट्टियां मना रही थी।

हंसिका मोटवानी

खैर अब, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर सभी से अनुरोध किया कि वे किसी भी तस्वीर पर गैर जरूरी और अश्लील टिप्पणियां देना बंद कर दें और साथ ही उन्होंने बताया की उनका फोन और ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है।

हंसिका मोटवानी

हंसिका मोटवानी ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी , “फ़ोन और ट्विटर हैक किया गया, कृपया किसी भी मैसेज का जवाब न दें। मेरी बैक एंड टीम चीजों को नियंत्रण में लाने पर काम कर रही है। ”

हंसिका मोटवानी

पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी है जिसमे अभिनेत्रियों की प्राइवेट तस्वीरें और वीडियो वायरल किये गए है। बहुत से लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट मान रहे है वहीँ कुछ का कहना है की ये सब चलता रहता है।

नागिन फेम अदा खान के फैंस के लिए बुरी खबर, अस्पताल में भर्ती हुई एक्ट्रेस !

Desk Team