उदयपुर पिछले तीन दिन इंडियन क्रिकेट टीम (टी-20) के कैप्टन हार्दिक पंड्या और वाइफ नताशा की रॉयल वेडिंग का गवाह बना। दरअसल ये शादी शादी इसलिए भी खास रही है क्यों दोनों ही कपल ने एक बार नहीं बल्कि दो बार शादी रचाए हैं।

जी हां वैलेंटाइन डे पर क्रिश्चियन वेडिंग के बाद क्रिकेटर हार्दिक और एक्ट्रेस नताशा ने हिंदू रिति-रिवाजों से भी उदयपुर में रॉयल शादी की। जिसकी तस्वीरें खुद हार्दिक और नताशा ने शेयर की हैं। वही अब तस्वीरें आउट होते के साथ ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा हैं।

नताशा ने अपने ब्राइडल लुक से सभी का मन मोह लिया है। उन्होंने अपनी हिंदू वेडिंग में न केवल लहंगा पहना, बल्कि अपने फेरों के लिए साड़ी भी पहनी। नताशा और हार्दिक ने रॉयल वेडिंग के बाद अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर बीते दिन पोस्ट की थी। साथ ही जॉइंट पोस्ट में लिखा, ‘नाऊ एंड फॉरएवर’ वही दुल्हा -दुल्हन शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रहे थे।

हार्दिक और नताशा ने 14 फरवरी 2023 को अपनी व्हाइट वेडिंग की तस्वीरें साझा की थीं। अब इस कपल ने अपने फैंस के साथ हिंदू शादी की तस्वीरें साझा की हैं। हिंदू शादी के लिए नताशा ने डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला के कलेक्शन से हैवी जरदोजी कढ़ाई के साथ गोल्डन-रेड कलर का लहंगा चुना था।

वरमाला सेरेमनी के लिए हार्दिक ने क्रीम एम्ब्रॉएडर्ड शेरवानी और स्लीक दुपट्टा कैरी किया था. वहीं नताशा ने रेड दुपट्टे के साथ हैवी एम्ब्रॉएडर्ड गोल्डन लहंगा पहना था।

इसी के साथ हैवी पोल्की ज्वेलरी नताशा के लुक में चार-चांद लगा रही थी। फेरे के लिए नताशा ने हरे और नारंगी बॉर्डर वाली लाल रंग की रेशमी साड़ी पहनी थी। हालांकि, उनके लुक ने हमें हैरान कर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी साड़ी को एक भारी-भरकम ब्लाउज के साथ स्टाइल किया था।

उनके ब्लाउज की स्लीव्स पर स्फटिक और सुनहरे लटकन थे। नताशा ने सॉफ्ट मेकअप और लाल बिंदी के साथ अपने लुक को मिनिमल रखा था।

वरमाला के लिए नताशा लाल रंग के घूंघट में स्टेज तक पहुंची, जिसे देख हार्दिक स्टेज पर डांस करने लगे। विंटेज कार में बारात निकाली गई। बारात में खुद हार्दिक पंड्या और उनके भाई क्रुनाल पंड्या ने जमकर डांस किया। डीजे साउंड पर दोनों भाई जमकर थिरके।

इसके बाद हिंदू पंरपरा के अनुसार बुधवार रात करीब 7:45 बजे कपल ने सात फेरे लिए। जिसके बाद अग्नि को साक्षी मानकर दोनों ही कपल अब हमेशा के लिए एक हो गए हैं। बता दे की पंड्या और नताशा ने वैसे तो 2020 में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी।


Download Android App
Download iOS App



