Miss Universe के स्टेज पर आखिरी Walk में गिरते-गिरते बची Harnaaz Sandhu, छलक पड़े आंसू

Summary :

मिस यूनिवर्स 2022 का खिताब USA की आर’बोनी गेब्रियल ने जीत लिया है। इस मौके पर पिछले साल की विजेता भारत की हरनाज संधू ने सबके साथ स्टेज शेयर किया और विनर को ताज पहनाया। फंक्शन में हरनाज काफी इमोशनल हो गईं और उनके आंसू छलक गए।

यूएसए से आर’बोनी गेब्रियल ने मिस यूनिवर्स 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है। कुछ दिनों से इस ब्यूटी पेजेंट को लेकर पूरी दुनिया में खलबली मची हुई थी। हर कोई इस बात का इतंजार कर रहा था कि इस बार ये खिताब का विजेता कौन बनता है। दुनियाभर की खूबसूरत लड़कियों को पीछे छोड़कर गेब्रिएल मिस यूनिवर्स 2022 बन चुकी हैं।
इस खास मौके पर उन्हें क्राउन पहनाने के लिए पिछले साल की मिस यूनिवर्स विनर यानि इंडिया की हरनाज संधू को बुलाया गया। एक बार फिर उसी स्टेज पर पहुंचकर हरनाज काफी इमोशनल हो गईं और चाहकर भी अपने आंसुओं को बहने से नहीं रोक पाईं। इस दौरान स्टेज पर उनका पैर लड़खड़ा जाता है और वो गिरते-गिरते भी बचती हैं। हरनाज की आखिरी वॉक का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सामने आए वीडियो में हरनाज ब्लैक कलर के खूबसूरत गाउन को पहने हुए काफी ग्लैमरस लग रही हैं। इस वीडियो में वह हाथ हिलाते हुए स्टेज पर आती नजर आ रही हैं जिसमें बैकग्राउंड में हरनाज की कुछ लाइन्स चल रही हैं। उनकी स्पीच के आखिर में ‘नमस्ते यूनिवर्स’ था, जिसके आते ही उनकी आंखों से आंसू निकल जाते हैं। हरनाज के चेहरे पर नम आंखो के साथ एक अलग ही खुशी भी देखने को मिल रही हैं।

वीडियो में आगे बतौर मिस यूनिवर्स अपनी आखिरी वॉक के दौरान स्टेज पर हरनाज संधू का पैर लड़खड़ा जाता है मगर वो एकदम से खुद को गिरने से बचा लेती है और फिर से नम आंखो के साथ हाथ जोड़ते हुए अपनी आखिरी रैंप वॉक को पूरा करती हैं। हरनाज की इस वॉक पर वहां मौजूद हर शख्स खुद ताली बजाने से नहीं रोक पाता है। इसके बाद हरनाज ने 28 साल की ग्रैब्रिएल को मिस यूनिवर्स 2022 का ताज पहनाया।
बता दें कि मिस यूनिवर्स 2021 का ताज अपने नाम करने वाली हरनाज संधू कई खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। मिस यूनिवर्स बनने से पहले साल 2017 में टाइम्स फ्रेश फेस मिस चंडीगढ़, साल 2018 में मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार, साल 2019 में फेमिना मिस इंडिया पंजाब जीता था। वहीं इसके अलावा हरनाज ने ‘यारा दियां पू बारां’ और ‘बाई जी कुट्टांगे’ इन फिल्मों में भी काम किया है।

Desk Team