Harry Potter स्टार Emma Watson ने Chipko Movement की तस्वीर शेयर कर भारतीय ग्रामीण महिलाओं को कही ये बात

Summary :

हैरी पॉटर स्टार एमा वॉटसन ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 1970 के चिपको आंदोलन की एक तस्वीर शेयर की और हमारे देश की महिलाओं को धन्यवाद दिया पेड़ों और जंगलों को बचाने के लिए।

हॉलीवुड एक्ट्रेस एम्मा वाटसन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट करते हुए 1970 के चिपको मूवमेंट की एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने अहिंसक सामाजिक और पारिस्थितिक आंदोलन के माध्यम से पेड़ों और जंगलों की रक्षा के लिए भारतीय ग्रामीण महिलाओं की सराहना की है । 
एम्मा वाटसन ने पोस्ट करते हुए कैप्शन में जंगलों और पेड़ों को प्रोटेक्ट करने के लिए धन्यवाद! साथ ही लिखा है कि तस्वीर में दिख रही महिलाएं चिपको आंदोलन का हिस्सा थीं और यह आंदोलन भारत में 1970 के दशक के दौरान चलाया गया। उन्होंने जंगलों को बचाने की मुहिम के लिए भारतीय महिलाओं की काफी सराहना की है। 
 एमा वॉटसन लंबे समय से एनवायरमेंट कंजर्वेशन के लिए काम कर रही हैं। एमा हमेशा सोशल मीडिया के थ्रू  जंगल और पेड़ों की रक्षा को बढ़ावा देती है और उन लोगों की प्रशंसा करती है जो इसके लिए काम कर रहे हैं। विशेष रूप से महिलाओं द्वारा चिपको आंदोलन, नॉन वायलेंस सोशल और इकोलॉजिकल आंदोलन की है। हिंदी शब्द चिपको, का अर्थ है गले लगाना या चिपकना, और महिलाएं पेड़ों को लकड़हारे से बचाने के लिए उनसे चिपक कर खड़ी हैं। 
एमा के इस पोस्ट पर इंडियन फैंस ने काफी प्यार बरसाया और कहा, भारतीयों की ओर से चिपको आंदोलन के बारे में पोस्ट करने के लिए धन्यवाद एमा। वहीं दूसरे फैन के कहा, हाँ यह रोड हाईवे के लिए पेड़ काटने के विरोध में आंदोलन था और वहां आज भी ये पेड़ हैं।

Desk Team