अक्षय कुमार से लेकर कंगना रनौत तक हाथरस गैंगरेप से आहत हुए स्टार्स, कहा- ‘दुष्कर्मियों को पब्लिक……’

Summary :

उत्तर प्रदेश के हाथरस में 19 साल की दलीत लड़की के साथ गैंगरेप हुआ था जिसने आज दिल्ली के एक अस्पताल में 15 दिनों बाद दम तोड़ दिया। इस गैंगरेप में असंवेदनशील की सारी हदें आरोपियों

उत्तर प्रदेश के हाथरस में 19 साल की दलीत लड़की के साथ गैंगरेप हुआ था जिसने आज दिल्ली के एक अस्पताल में 15 दिनों बाद दम तोड़ दिया। इस गैंगरेप में असंवेदनशील की सारी हदें आरोपियों ने पार की हैं। बता दें कि आरोपियों ने पहले हाथरस में इस बच्ची के साथ गैंगरेप किया उसके बाद उन्होंने इसकी जीभ को ही काट दिया। 
आरोपी यही तक नहीं रूके उन्होंने युवती की रीड़ की हड्डी को तोड़ा। हालांकि युवती को 9 दिनों बाद होश आया था और उसने अपने साथ हुई इस गैंगरेप की घटना के बारे में इशारों में बताया था। हाथरस गैंगरेप की कड़ी निंदा पूरा देश कर रहा है लेकिन बॉलीवुड सितारों ने अपना गुस्सा ट्वीट के जरिए बयान किया है। 
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने इस घटना पर गुस्सा जाहिर करते हुए ट्वीट में लिखा, हर किसी को सम्मान के साथ जीने का हक है। इन अपराधियों को कड़ा सजा हो। ऋचा ने ट्वीट में लिखा कि हैशटैग#JusticeForHathrasVictim।

इस घटना पर एक्टर अक्षय कुमार ने नाराजगी जताते हुए ट्वीट में लिखा , हाथरस में इस क्रूरता भरी घटना को देखकर गुस्से में और परेशान हूं। हमारा कानून इतना सख्त हो कि सजा के बारे में सोचकर ही रेपिस्ट भय से कांपने लगे। इन आरोपियों को फांसी पर लटका देना चाहिए।

इस घटना पर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने पीड़िता को न्याय दिलाने मांग की बात की और ट्वीट में लिखा, इन रेपिस्ट को पब्लिक के बीच लाकर गोली मार देनी चाहिए। ऐसे गैंग रेप का आखिर सल्यूशन क्या है जो कि हर साल बढ़ता ही जा रहा है? देश के लिए कितना दुखद और शर्मनाक दिन है। हमें अपनी बच्ची को बचा नहीं पाए, हमें शर्म आनी चाहिए।  कंगना के अलावा स्वरा भास्कर ने भी इस घटना की निंदा की। 

अपनी जुबान न खोल पाए इसलिए बच्ची की आरोपियों ने जुबान काट दी
दिल्ली के एम्स में मंगलवार 29 सितंबर को बच्ची की इस घटना के 15 दिनों बाद मौत हो गई। दबंगों की हैवानियत से ही यह पता चलता है कि बच्ची के साथ आरोपियों ने बारी-बारी से रेप किया। आरोपियों ने बच्ची की जुबान काट दी ताकि वह किसी को अपने साथ हुई घटना के बारे में कुछ नहीं बता पाए। वह बच्ची अपने घर पर भी न जाए पाए इसके लिए उन्होंने उसकी रीढ़ की हड्डी को तोड़ दिया। हालांकि वह लड़की अपनी अंतिम सांस तक अपनी जिंदगी के लिए इतनी हैवानियत के बाद भी लड़ती रही। 
9 दिन बाद आया था बच्ची को होश
बता दें कि बच्ची को 9 दिन बाद गैंगरेप की घटना के बाद होश आया था। जब उसे होश आया तो वह कुछ नहीं बता पाई क्योंकि उसकी जुबान कटी हुई थी। लेकिन उसने अपने साथ हुई उस दरिंदगी को इशारों में बताया। बच्ची के बयानों को सीओ ने दो पन्नों में लिखा। हालांकि आरोपियों की पहचान हो चुकी है। उसी के गांव के संदीप,लवकुश,रामू और रवि के रूप में हुई हैं। 

Desk Team