मोहब्बतें एक्ट्रेस Kim Sharma का एक बार फिर टूटा दिल, टेनिस चैंपियन Leander Paes से हुआ ब्रेकअप?

Summary :

बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा और भारतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस लंबे समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों को अक्सर एक-साथ स्पॉट किया जाता है मगर अब दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं।

शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म ‘मोहब्बतें’ से दर्शकों को दिलों में अपनी खास जगह बनाने वाली एक्ट्रेस किम शर्मा के फिल्मी करियर से ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ सुर्खियों में छाई रहती हैं। लंबे टाइम से किम शर्मा इंडियन टेनिस स्टार लिएंडर पेस के साथ रिलेशनशिप में बनी हुई हैं। हालांकि अब इन दोनों के रिश्ते को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।  
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किम शर्मा और टेनिस स्टार लिएंडर पेस के रिश्ते में दरार आ गई है और जल्द ही दोनों का ब्रेकअप होने वाला है। अक्सर लिएंडर पेस और किम को हर जगह साथ में स्पॉट किया जाता था। मगर हाल ही में अनन्या पांडे की कजिन अलाना पांडे की शादी में किम अकेली ही पहुंची थीं। 

बता दें कि किम और पेस के अलग होने की खबर को सबसे ज्यादा हवा इस बात से भी मिली है कि हाल ही में 28 मार्च को अपने रिलेशनशिप की दूसरी एनिवर्सरी के मौके पर किम और लिएंडर की तरफ से कोई भी सोशल मीडिया पोस्ट नहीं किया गया जबकि पिछले साल पेस ने गर्लफ्रेंड किम पर प्यार लुटाते हुए अपनी पहली एनिवर्सरी पर एक रोमांटिक पोस्ट शेयर किया था।
इन्हीं सबके चलते ये कयास लगाए जा रहे हैं कि किस और पेश के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली हैं। हालांकि अभी इस मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी क्योंकि अभी तक इस मामले को लेकर कपल की तरफ से कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट सामने नहीं आई है। 
वैसे टेनिस स्टार लिएंडर पेस से पहले किम शर्मा ने बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे को डेट किया था। लंबे वक्त तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद हर्षवर्धन और किम का ब्रेकअप हो गया। हर्ष से पहले किम ने टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के साथ भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। आज भी युवराज और किम अच्छे दोस्त हैं।

Desk Team