शादी के बाद भी क्यों एक दूसरे के साथ नहीं रहते Dharmendra और Hema Malini, आखिर क्या है सच?

Summary :

Hema Malini and Dharmendra: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर धर्मेंद्र अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। सिनेमा के पर्दे पर जितनी खूबसूरत उनकी जोड़ी रही है असल जिंदगी में उनका रिश्ता उतना ही मुश्किलों से भरा और चर्चा में बना हुआ रहा है। बता दें, बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र ने अपने जीवन में दो शादियां कीं है, पहली प्रकाश कौर से और दूसरी हेमा मालिनी से। वहीं आज एक्टर की दोनों ही पत्नियां अपनी-अपनी जगह पर उनके जीवन का एक अहम हिस्सा हैं। Hema Malini and Dharmendra: कब शुरू हुई हेमा और धर्मेंद्र…

Hema Malini and Dharmendra: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर धर्मेंद्र अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। सिनेमा के पर्दे पर जितनी खूबसूरत उनकी जोड़ी रही है असल जिंदगी में उनका रिश्ता उतना ही मुश्किलों से भरा और चर्चा में बना हुआ रहा है। बता दें, बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र ने अपने जीवन में दो शादियां कीं है, पहली प्रकाश कौर से और दूसरी हेमा मालिनी से। वहीं आज एक्टर की दोनों ही पत्नियां अपनी-अपनी जगह पर उनके जीवन का एक अहम हिस्सा हैं।

Hema Malini and Dharmendra: कब शुरू हुई हेमा और धर्मेंद्र की कहानी

Hema Malini and Dharmendra:
Hema Malini and Dharmendra (Credit: Social Media)

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की प्रेम कहानी 70 के दशक में शुरू हुई थी। दोनों ने कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया और इसी दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। लेकिन उस समय धर्मेंद्र पहले से ही शादीशुदा थे और उनके चार बच्चे थे सनी देओल, बॉबी देओल और दो बेटियां। हालांकि हेमा से शादी करने के लिए धर्मेंद्र ने प्रकाश कौर को तलाक नहीं दिया था, इसलिए एक्टर ने हेमा से शादी करने के लिए इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था।

Dharmendra Marriage: शादी के बाद क्यों नहीं रहती एक्ट्रेस

Dharmendra Marriage
Dharmendra Marriage (Credit: Social Media)

लेकिन क्या आप जानते है कि आखिर शादी के बाद भी हेमा मालिनी और धर्मेंद्र एक साथ क्यों नहीं रहते। इस बारे में खुद हेमा ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि उन्होंने कभी अपने रिश्ते को लेकर किसी से शिकायत नहीं की। हेमा ने कहा था, “मैं किसी को डिस्टर्ब नहीं करना चाहती थी। धरम जी ने मेरे और मेरी बेटियों के लिए जो किया है, उससे मैं बहुत खुश हूं। मुझ पर लोगों ने उंगलियां उठाईं, कई तरह बातें कीं लेकिन मुझे सिर्फ खुश रहना था। वो मुझे खुश रखते थे और मेरे लिए वही काफी था।”

Hema Mallini
Hema Mallini (Credit: Social Media)

एक्ट्रेस ने आगे कहा, “मैं कोई पुलिस ऑफिसर नहीं हूं जो उन पर नजर रखूं। मुझे किसी को ये बताने की जरूरत नहीं कि धरम जी कितने दिन मुझसे मिलने आते हैं। वो एक जिम्मेदार पिता हैं और अपने बच्चों के प्रति अपना फर्ज अच्छी तरह निभाते हैं।”

“जिंदगी से शिकायत नहीं”

Dharmendra with his family
Dharmendra with his family (Credit: Social Media)

एक और इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने कहा था कि “उन्हें अपनी जिंदगी में जो भी मिला है, उसे उन्होंने खुशी-खुशी अपना लिया है। ऐसे कोई भी नहीं जीना चाहता लेकिन जो हुआ उसे आपको अपनाना और मनना पड़ता है। मैं इससे नाराज नहीं हूं। मैं खुद से और अपनी जिंदगी से बहुत खुश हूं। मेरी दो बेटियां हैं और मैंने उन्हें अपने दम पर बहुत अच्छे से पाला है।”

Dharmendra Farmhouse: कहा रहते है एक्टर

Dharmendra farmhouse
Dharmendra farmhouse (Credit: Social Media)

बता दें, धर्मेंद्र इन दिनों अपने लोनावला स्थित फार्महाउस में रहते हैं। बताया जाता है कि उन्हें शहर की भागदौड़ से दूर रहना पसंद है। उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर वहीं उनके साथ रहती हैं। धर्मेंद्र के बेटे बॉबी देओल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि “पापा को फार्महाउस में शांति भरा माहौल बहुत पसंद है वो वहीं खुश रहते हैं। जब भी हमें वक्त मिलता है, हम उनसे मिलने जाते हैं।”

स्वास्थ्य को लेकर चिंता

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Kesari (@bollywoodkesari)

वहीं बीते दिन धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों की माने तो उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है, जिसके चलते डॉक्टर्स ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। इसी बीच हेमा और धर्मेंद्र की इस कहानी सुनने के बाद ये कहा जा सकता है कि भले ही वो दोनों साथ नहीं रहते लेकिन उनके बीच का प्यार अभी भी बरकरार है।

ये भी पढ़ें: मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र की मौत की अफवाह पर भड़की Hema Malini, Post शेयर कर Family ने दिया Health Update

Yashika Jandwani