Delhi Red Fort Blast New Update: दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास में हुए कार धमाके की जांच तेज हो गई है। इस धमाके के बाद जांच एजेंसियां ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है, धमाके से जुड़ी हर कड़ियों को जोड़ा जा रहा है, दिल्ली, फरीदाबाद और जम्मू-कश्मीर तक तार खंगाले जा रहे है, सबूत एकत्र किए जा रहे है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया और मोबाइल कम्युनिकेशन पर कड़ी नजर रख रही हैं। जांच एजेंसियां मोबाइल फोन के डंप डेटा पर फोकस कर रही हैं और कई इलाकों से यह डेटा लिया जा रहा है। साथ ही कई बड़े एक्शन लिए गए है।
Delhi Red Fort Blast New Update

दिल्ली में कार धमाके के बाद अभी तक 9 लोगों की मौत हो गई है और 20 लोग घायल बताए जा रहे है। हमले के तार सुलझाने के लिए जांच एजेंसिया सबूत जुटाने, छापा मारने और विस्फोट की तह तक जाने के लिए जांच कर रही है। इसी बीच जांच एजेंसियों को अहम सुराग हाथ लगे है और CCTV फुटेज खंगालने के बाद कार चालक की तस्वीर सामने आई है।
#WATCH दिल्ली ब्लास्ट| फरीदाबाद (हरियाणा): दिल्ली पुलिस की टीम अल-फलाह विश्वविद्यालय पहुंची। pic.twitter.com/SIWT0Ck8iz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2025
Delhi Car Blast
- गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में हुए घातक विस्फोट के बाद अपने आवास पर एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की
- बैठक में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के महानिदेशक सदानंद वसंत दाते और दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा शामिल हुए। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात भी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
- अल फलाह विश्वविद्यालय पर छापे मारे गए, बता दें कि यह वही विश्वविद्यालय है जहां संदिग्ध उमर पढ़ता था और रहता था।
- प्रारंभिक जांच में दावा किया जा रहा है कि इस विस्फोट में अमोनियम नाइट्रेट, डेटोनेटर, और फ्यूल का इस्तेमाल किया गया है।
- दिल्ली में हुए कार धमाके के बाद संदिग्ध डॉ उमर की मां और भाई को गिरफ्तार किया गया है। इनका DNA सैंपल लिया जाएगा और डॉ उमर के शव की पहचान की जाएगी।
- फरीदाबाद में आतंकी नेटवर्क से जुड़े तार को सुलझाने के लिए अब लखनऊ, मुजफ्फरनगर और शामली में यूपी एटीएस ने छापेमारी की है।
ALSO READ: दिल्ली ब्लास्ट के बाद ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई रास्तों पर आवाजाही बंद


Download Android App
Download iOS App




