Hera Pheri 3: कब होगी बाबू भैया की वापसी ? Paresh Rawal और Akshay Kumar ने क्या दिया हिंट?

Summary :

Hera Pheri 3: बॉलीवुड की सबसे चर्चित कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी ‘हेरा फेरी’ का तीसरा पार्ट यानी ‘Hera Pheri 3’ लंबे समय से सुर्खियों में है। फिल्म के पहले दो पार्ट्स ने दर्शकों के दिलों में जो जगह बनाई, वो आज भी बरकरार है। राजू, श्याम और बाबू भैया की तिकड़ी ने जो हंसी का तूफान मचाया, उसकी गूंज आज भी सोशल मीडिया मीम्स में सुनाई देती है। ऐसे में जब तीसरे पार्ट की बात चली तो फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर पहुंच गई। लेकिन इसके साथ-साथ फिल्म से जुड़ी कंट्रोवर्सी, कलाकारों की अनबन और बार-बार बदलते अपडेट्स ने फैंस…

Hera Pheri 3: बॉलीवुड की सबसे चर्चित कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी ‘हेरा फेरी’ का तीसरा पार्ट यानी ‘Hera Pheri 3’ लंबे समय से सुर्खियों में है। फिल्म के पहले दो पार्ट्स ने दर्शकों के दिलों में जो जगह बनाई, वो आज भी बरकरार है। राजू, श्याम और बाबू भैया की तिकड़ी ने जो हंसी का तूफान मचाया, उसकी गूंज आज भी सोशल मीडिया मीम्स में सुनाई देती है। ऐसे में जब तीसरे पार्ट की बात चली तो फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर पहुंच गई। लेकिन इसके साथ-साथ फिल्म से जुड़ी कंट्रोवर्सी, कलाकारों की अनबन और बार-बार बदलते अपडेट्स ने फैंस को थोड़ी निराशा भी दी।

Hera Pheri 3
Heri Pheri 3

 Paresh Rawal ने दिया रिलीज को लेकर हिंट

हाल ही में परेश रावल ने अपने सोशल मीडिया पर एक फैन के कमेंट का जवाब देते हुए फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बड़ा हिंट दिया। दरअसल, जब ‘अंदाज़ अपना अपना’ री-रिलीज हुआ तो परेश रावल ने उसका ट्रेलर शेयर किया। इस पर एक फैन ने कमेंट किया, “मिस्टर तेजा हम बाबू भाई का इंतजार कर रहे हैं।” जवाब में परेश रावल ने लिखा, “जल्दी, जल्दी… अगले मानसून से पहले।”

बस, फिर क्या था! फैंस ने मान लिया कि ‘हेरा फेरी 3’ साल 2026 के मानसून से पहले रिलीज हो सकती है। हालांकि, अब तक मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

 

Heri Pheri 3

फिल्म से जुड़े विवाद और Paresh Rawal की वापसी

‘हेरा फेरी 3’ से जुड़ा विवाद उस समय शुरू हुआ जब खबरें आईं कि परेश रावल ने फिल्म छोड़ दी है। इसके बाद अटकलें लगाई जाने लगीं कि फिल्म बिना बाबू भैया के कैसे बनेगी। यहां तक कि मामला इतना बढ़ गया कि अक्षय कुमार ने परेश रावल को लीगल नोटिस तक भेज दिया था। सोशल मीडिया पर इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया जाने लगा।

लेकिन इस पर अब अक्षय कुमार ने खुलकर बात की है। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अक्षय ने साफ कहा, “यह कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं था। मामला गंभीर था और लीगल लेवल तक गया था। लेकिन अब सबकुछ ठीक है और हम जल्द ही फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे।”

Heri Pheri 3

क्या अक्षय, सुनील और परेश की तिकड़ी दोबारा धमाल मचाएगी?

‘हेरा फेरी’ की सबसे बड़ी ताकत रही है उसकी तिकड़ी – राजू (अक्षय कुमार), श्याम (सुनील शेट्टी) और बाबू भैया (परेश रावल)। इन तीनों की केमिस्ट्री और टाइमिंग ने फिल्म को एक कल्ट क्लासिक बना दिया।

जब फिल्म के तीसरे पार्ट की बात शुरू हुई थी तो ऐसा कहा जा रहा था कि अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन लेंगे, लेकिन फैंस ने इसका जबरदस्त विरोध किया। सोशल मीडिया पर #NoAkshayNoHeraPheri ट्रेंड करने लगा। आखिरकार, फैंस की आवाज सुन ली गई और अक्षय कुमार ने फिर से फिल्म का हिस्सा बनने का फैसला किया।

Heri Pheri 3

क्या होगा Hera Pheri 3 की कहानी में?

फिल्म की कहानी को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है। लेकिन इतना जरूर तय है कि यह फिल्म पहले दो पार्ट्स की तर्ज पर हंसी से भरपूर होगी। खबरें हैं कि फिल्म की शूटिंग के लिए इंटरनेशनल लोकेशन पर भी विचार किया जा रहा है।

वहीं, फरहाद सामजी फिल्म का निर्देशन कर सकते हैं, हालांकि इस पर भी मेकर्स की तरफ से कोई पक्की मुहर नहीं लगी है।

Heri Pheri 3

फैंस का रिएक्शन: “उठा ले रे देवा, लेकिन पहले Hera Pheri 3 रिलीज़ करवा दे”

सोशल मीडिया पर फैंस लगातार फिल्म को लेकर पोस्ट कर रहे हैं। मीम्स की बाढ़ आ गई है और सभी एक ही बात कह रहे हैं – “उठा ले रे देवा… लेकिन पहले हेरा फेरी 3 रिलीज करवा दे!”

‘हेरा फेरी’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक इमोशन बन चुकी है। फैंस पिछले कई सालों से इसका इंतज़ार कर रहे हैं। ऐसे में जब सभी कलाकार वापसी कर चुके हैं और विवाद भी खत्म हो चुका है, तो सभी को अब सिर्फ उस ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है।

 

Also Read: Son Of Sardaar 2 के लिए Ajay Devgn ने क्यों नहीं ली फीस? Mrunal Thakur समेत इन एक्टर्स ने भी वसूली मोटी रकम

Arpita Singh