एक्ट्रेस हिना खान अपने परिवार के बहुत करीब हैं और उन्होंने अपने पिता के साथ एक खास बॉन्ड साझा किया। बीती 20 अप्रैल को उनके पिता का अचानक निधन हो गया। मौत का करण हार्ट अटैक था। एक्ट्रेस पिता के निधन के बाद काफी इमोशनल हो गई थीं। लेकिन उन्होंने मजबूती के साथ खुद को संभाला है और अपने पिता को अक्सर याद करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी वो अपने पिता के लिए संदेश पोस्ट करती हैं।

हाल ही में उन्होंने अपने पापा के जन्मदिन की सालगिरह मनाई और मां के साथ केक काटा। हिना ने इसकी तस्वीर भी अपने फैंस के साथ शेयर की, जो काफी इमोशनल कर देने वाला है। आपको बता दें एक्ट्रेस की मां केक काटने के दौरान काफी भावुक दिखीं। उन्होंने रोते हुए केक काटा, जिसे देखकर हर किसी की आंखे नम हो उठीं।
हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी मां केक काटते हुए दिख रही है। वीडियो में हिना की मां केक काटते हुए फूट-फूट कर रोने लगती हैं। इस दौरान उनके दिल का दर्द साफ छलक रहा था। हिना ने वीडियो और फोटोज शेयर करने के साथ एक लंबा नोट भी लिखा। एक्ट्रेस के फैंस इस वीडियो को देखकर काफी दुखी हो रहे हैं। हिना ने इसी साल अप्रैल में अपने पिता को खोया है। पिता के जाने से हिना काफी टूट गईं थी।

इसी के साथ हिना खान ने अपने पापा की कब्र पर उनके फेवरेट फूल भी चढ़ाए। हिना का ये पोस्ट बेहद भावुक कर देने वाला है। इसे देखकर हर किसी की आंखे नम हो जाएंगी। आपको बता दें एक्ट्रेस अपने आप को ‘डैडी स्ट्रांग गर्ल’ कहती हैं। पिता के जाने के बाद उन्होंने अपने आप को बहुत मुश्किल से संभाला है। हाल ही में फादर्स डे पर हिना ने पापा के साथ अपनी पुरानी यादों को शेयर किया था।


Download Android App
Download iOS App



