हिना खान अपने काम के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना ट्रेडिशनल अवतार से महफिल लूटी.
दरअसल हिना खान हाल ही में एक दिवाली पार्टी में शामिल हुई थी. जहां वो मल्टीकलर का एक डीपनेक अनारकली सूट पहनकर पहुंची.
इस लुक को हिना खान ने खुले कर्ली बालों, बोल्ड मेकअप, नाक में नथ और बड़े झुमकों के साथ पूरा किया है.
हिना इस देसी स्टाइल में बला की खूबसूरत लग रही हैं. फैंस एक बार फिर एक्ट्रेस पर अपना दिल हार बैठे हैं.
एक्ट्रेस ने इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा कि, ‘दिवाली के वक्त देसी स्टाइल में चमकते हुए..’
वहीं फैंस हिना की इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और साथ ही उनको स्ट्रॉंग लेडी भी कह रहे हैं.
दरअसल हिना खान इस वक्त ब्रेस्ट कैंसर के स्टेज थ्री पर है. उनका इलाज जारी है.


Download Android App
Download iOS App



