टीवी के बाद बॉलीवुड में धूम मचा देने वाली अभिनेत्री हिना खान इन दिनों वेकेशन का जमकर लुफ्त उठा रही हैं। जी हां ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि तस्वीरें इस बात का खुद सबूत है। दरअसल हिना इस वक्त अपने बॉयफ्रेंड रॉक जायसवाल संग मालदीव्स में हैं। जहां पर वह अपनी छुट्टियों को खूब अच्छे से एंजॉए कर रही हैं।

हिना खान सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहती हैं। तभी तो अभिनेत्री अक्सर फैंस के लिए अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। वहीं हमेशा की तरह इस बार भी हिना ने अपने वेकेशन की कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया है।

बता दें हिना और उनके बॉयफ्रेंड रॉकी बीते बुधवार को मालदीव्स के लिए रवाना हुए थे। तभी से हिना अपनी इंस्टा स्टोरीज और कुछ तस्वीरें शेयर कर रही हैं।

हिना खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो बीच पर पोज देते हुए नजर आ रही हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है- यात्रा आपको और अधिक शक्ति देती है। #TravelTherapy #MaldivianBlues यह मेरी तरह की खुशहाल जगह है @kuramathiisland। इसे प्यार करो ।
गौरतलब है रॉकी जायसवाल और हिना खान इन दिनों छुट्टियों का जमकर लुफ्त उठा रहे हैं। हाल ही में हिना ने एक अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो भी शेयर किया था,जिसमें यह कपल एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे थे।

वैसे इन तस्वीरों में हिना खान की खूबसूरती का कोई जवाब नहीं। तभी तो फैंस हिना पर खूब प्यार बरसा रहा हैं और उनकी तस्वीरों पर जमकर लाइक और कमेंट्सकर रहे हैं। बताते चले हिना और रॉकी पिछले साल भी छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव्स गए थे। वैसे हिना खान और रॉकी को ज्यादातर बार एक दूसरे के साथ टाइम बिताते हुए देखा जाता है।


Download Android App
Download iOS App



