टीवी अभिनेत्री हिना खान सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अपने नए म्यूजिक वीडियो को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। इन दिनों हिना लाइव सेशन द्वारा अपने फैंस के साथ जुड़ रही हैं और अपने दिल की बातें उनके साथ करके खुशी महसूस कर रही हैं। याद दिला दें, पिछले दिनों हिना खान के पिता का इंतकाल हो गया था,जिसके बाद हिना पूरी तरह टूट गयी थीं।

इस दौरान हिना खान ने एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने परिवार के साथ गाना गाती नजर आ रही हैं। वैसे ये एक थ्रोबैक वीडियो है, जिसको फैंस का बहुत प्यार मिल रहा है। इस 31 सेकेंड की क्विप में हिना उनके पिता दिवंगत असलम खान और अपनी मां के साथ दिखाई दे रही हैं।
दरअसल, हिना खान ने अपने पिता को एक गिफ्ट दिया है, जिसे पाकर वो बहुत खुश नजर आये सभी मिलकर फिल्म गोलमाल (1979) का गाना ‘आने वाला पल जाने वाला है’ गाते हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए हिना खान ने इसके कैप्शन में लिखा – आज एक महीना हो गया पापा, आपकी बहुत याद आती है। इस कैप्शन के साथ ही उन्होंने टूटा हुआ दिल और उदास इमोजी शेयर किया है।
बता दें, इस दिनों एक्टेस अपने नए गाने ‘पत्थर वर्गी’ को लेकर चर्चा में हैं। अपने इस गाने में वे तन्मय सिंह के साथ दिखाई दे रही हैं। इस गाने में म्यूजिक बी प्राक ने दिया है,जबकि गाने के बोल जानी ने लिखे हैं। इस गाने को टी-सीरीज के बैनर तले रिलीज किया गया था। फैंस हिना के इस गाने पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



