टीवी दुनिया से लेकर अब बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा रही हिना खान अक्सर सुर्खियों में छाई रहती है। दरअसल हिना खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। हिना इन दिनों वेकेशन मनाने के लिए बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल संग मालदीव में एन्जॉए कर रही हैं। इस दौरान हिना लगातार अपनी कई ग्लैमरस तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। जिन्हें फैंस पसंद भी कर रहे हैं।

साझा की लेटेस्ट तस्वीरें
यूं तो हिना अपने मालदीव वेकेशन की ज्यादातर तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर ही रही है। लेकिन अभिनेत्री ने हाल ही में अपनी जो तस्वीरें साझा की हैं उसे देखकर शायद ऐसा लगता है हिना के कुछ फैंस को उनका यह लुक हजम नहीं हो पा रहा है और जमकर उन्हें भला बुरा कह रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो उन्हें धर्म के नाम पर धब्बा तक घोषित कर दिया है।

दरअसल हिना खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन फोटो पोस्ट की है,जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि हिना खान ने सी-ब्लू कलर की बिकिनी में पहनी हुई है,जिसे देखकर फैंस उनक पर भड़क गए हैं और कमेंट्स करके उन्हें खरी खोटी भी सुना रहे हैं। वहीं इनमें कुछ लोग ऐसे भी हैं जो हिना के ऐसे ग्लैमरस लुक को देख उनके दीवाने हुए जा रहे हैं

एक यूजर ने कमेंट किया कि, ‘उफ्फ हिना। ऐसा मत करो, तुम मुस्लिम हो यार। इसके अलावा कई यूज़र्स ने लिखा कि वो मुसलमानों का नाम खराब कर रही हैं, जबकि किसी ने ये भी कहा वो मशहूर होने के लिए कुछ भी कर सकती हैं।



वैसे ऐसा लगता है कि हिना खान मालदीव्स से खास लगाव है। तभी तो वह अक्सर छुट्टियां एन्जॉए करने के लिए मालदीव के समंदर किनारे पहुंच जाती है। हिना अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरों के जरिए लोगों के बीच सुर्खियों में छाई रहती हैं। पिछले दिनों भी वह बॉयफ्रेंड रॉकी के साथ कुछ वीडियोज फैंस के लिए साझा किए थे। जिसे फैंस ने बहुत पसंद भी किया था।

काम की बात करें तो हाल ही में हिना खान टीवी पर बिग बॉस 14 में बतौर सीनियर कंटेस्टेंट दिखाई दी थीं। फिलहाल हिना अब फिल्मों और वेब सीरीज में अपनी किस्मत आजमा रही हैं,तभी तो अदाकारा ने खुद इस बात की ओर इशारा किया कि वो बड़े पर्दे के लिए काम करना चाहती हैं।


Download Android App
Download iOS App



