बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर ने हाल ही में अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। दूसरी बार मां बनने के बाद भी करीना सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। वैसे करीना ने थोड़ा समय ही आराम करके अब आए दिन अलग-अलग लोकेशन पर स्पॉट की जा रही है। मगर बीती रात करीना के साथ ऐसा हुआ जिस वजह से करीना लोगों के निशाने पर आ गई हैं।

अपनी खूबसूरती और स्टाइल स्टेटमेंट की वजह से लोगों के बीच सुिर्खयां बटोरने वाली करीना कपूर खान इस बार कुछ ऐसा पहनकर घर से बाहर निकल आई कि अब लोग उनकी तुलना रणवीर सिंह से कर रहे हैं। दरअसल करीना की यह तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसे देखकर फैंस अभिनेत्री का खूब मजाक उड़ा रहे हैं।

हाल ही में करीना कपूर मुंबई में अपनी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा के साथ नजर आई थी। इस बीच करीना ने जेब्रा प्रिंट के आउटफिट्स पहने हुए थे। इसके साथ ही अदाकारा ने ब्लैक हील्स,ब्लैक मास्क,ग्रे स्लिंग पर्स कैरी किया हुआ है। एक्ट्रेस ने अपने इन ऑउटफिट्स को करण जौहर के घर के लिए पहने थे ।

करीना की इन तस्वीरों को देखकर जहां एक यूजर ने हंसी वाला इमोजी बनाकर उसके साथ में लिखा बेबो नहीं ये तो जेबरा कपूर है। वहीं दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा मुंबई में जेबरा नजर आया। एक अन्य यूजर ने कहा,रणवीर सिंह के साथ अब कड़ी टक्कड़ होगी। वहीं कई लोग तो करीना की ये वाली तस्वीर देख हंस हसंकर लोटपोट हो रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर की आमिर खान स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज होने को तैयार है। इस फिल्म से करीना का काफी समय पहले लुक आउट हो गया है। फिल्म की बात करें तो लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की रीमेक है। इसके फिल्म के अलावा करीना, करण जौहर की फिल्म ‘तख्त’ में भी नजर आएंगी


Download Android App
Download iOS App



