Hina Khan बनने वाली हैं मां? मुनव्वर फारूकी के शो में एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Hina Khan Pregnancy

Hina Khan Pregnancy: टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक Hina Khan की प्रेग्नेंसी से जुड़ी अफवाह इन दिनों चारों ओर तेजी से फैल रही है. क्योंकि वो शो ‘पति पत्नि और पंगा’ में मुनव्वर फारुकी के साथ पेरेंटिग की बातचीत करती नजर आ रही हैं. जिसके बाद से ये अफवाहे फैलने लगी कि हिना खान प्रेग्नेंट हो चुकी है.

हिना खान कुछ समय पहले तक अपनी बीमारी ब्रेस्ट कैंसर की वजह से सुर्खियों में थी. लेकिन इस बार उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा तेज हो गई है. पुराने शो ‘पति पत्नि और पंगा’ में मुनव्वर फारूकी संग पेरेंटिंग की बातें करते हुए उनकी एक क्लिप वायरल हुआ है. जिसमें हिना और कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के बीच पेरेंटिंग (बच्चों की परवरिश) पर मजेदार बातचीत होती दिखाई दे रही है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है और बेहद ही कम समय में ये काफी वायरल हो गया है.

Hina Khan Pregnant: क्या है हिना खान के प्रेग्नेंट होने के पीछे का सच

Hina Khan Pregnancy
Hina Khan Pregnancy (Source: Social Media)

ऐसे में फैंस ने वीडियो को देखते ही हिना को बधाई देना शुरू कर दिया है. कई लोगों ने कमेंट में लिखा, “बेबी कमिंग सून?” या “कॉन्ग्रेचुलेशंस हिना!”. इससे अफवाह फैल गई कि हिना अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ पहले बच्चे की प्लानिंग कर रही हैं.

ये बातचीत एक रियलिटी शो में हुई, जहां मुनव्वर फारूकी ने हिना को बच्चों की परवरिश के बारे में कुछ मजाकिया और उपयोगी टिप्स दिए. दोनों ने हंसते-हंसते पेरेंटिंग की बातें कीं और हिना ने भी खुलकर बातचीत में हिस्सा लेते हुए कहा कि वो भविष्य में अच्छे मां-बाप बनना चाहेंगे. लेकिन इस मजेदार बातचीत को देखकर लोग जल्दबाजी में ये समझ बैठे कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं.

Hina Khan News: क्या हिना खान सच में हैं प्रेग्नेंट?

Hina Khan Pregnancy
Hina Khan Pregnancy (Source: Social Media)

बता दें कि हिना खान ने अभी तक प्रेग्नेंसी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. कुछ रिपोर्ट्स कहती हैं कि यह वीडियो पुराना हो सकता है या बस एक फन मोमेंट था. हिना ने हाल के सालों में ब्रेस्ट कैंसर से लड़ाई लड़ी है और वह अपनी सेहत पर फोकस कर रही हैं. हिना खान और मुनव्वर फारूकी पहले भी कई बार साथ नजर आए हैं. दोनों की बॉन्डिंग बहुत अच्छी है. मुनव्वर ने हिना को कई बार सपोर्ट किया है, इस बार पेरेंटिंग टॉपिक पर बात करने से फैंस को लगा कि शायद कोई बड़ा राज खुल रहा है. लेकिन यह बस दो दोस्तों की प्यारी बातचीत थी.

Hina Khan Pregnancy: कैसे लड़ी थी हिना ने कैंसर की जंग

Hina Khan Pregnancy
Hina Khan Pregnancy (Source: Social Media)

इसी के साथ आपको बता दें कि साल 2024 में हिना खान ने अपने ब्रेस्ट कैंसर के बारे में सोशल मीडिया पर लोगों को जानकारी दी थी और सबको ये बताया था कि वो इससे किस तरह जंग लड़ रही हैं, लेकिन साल 2025 में एक्ट्रेस इस बिमारी से जंग जीतकर एक नई लाइफ शुरू कर चुकी हैं और अभी फिलहाल वो काफई बेहतर हैं.

Read More: Niharika Tiwari ने Splitsvilla X6 में खेला नया दाव, क्या ये बाकी कंटेस्टेंट्स पर पड़ेगा भारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।