Silver Anklets Designs For Women: पायल तो हर लड़की को भाते हैं। खासतौर से नई दुल्हन के पैरों में पायल बड़ी प्यारी लगती है। अगर आप भी पायल खरीदने की सोच रही हैं तो आपको पहले पायल के सबसे सुंदर और ट्रेंडी डिजाइन्स भी देख लेने चाहिए। ये डिजाइन आपके पैरों की शोभा बढ़ाएंगे।
Silver Anklets Designs For Women: न्यूली मैरिड वुमन के लिए सिम्पल लेटेस्ट पायल डिजाइन
1. Heavy Silver Pajeb Design

हैवी घुंघरू वाली पायलें उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प हैं, जो अपने लुक में कुछ खास और लग्जीरियस जोड़ना चाहती हैं। वैसे तो घुंघरू वाली पायल बहुत ही पुराना ट्रेंड है, मगर इसमें आपको बहुत अच्छी वेराइटी मार्केट में मिल जाएंगी। इतना ही नहीं, आप इन पायलों को जब भी पहनेंगी तो इनकी छम-छम से सभी का ध्यान आपकी ओर आकर्षित होगा। ये पायलें नृत्य और संगीत के कार्यक्रम के लिए आदर्श होती हैं और विशेषकर त्योहारों और शादी की रस्मों में आप इसे पहनती हैं, तो हर कोई आपकी तारीफ करता है।
2. Heavy Stone Pajeb Design

इस तरह के स्टोन के साथ पर्ल जड़े हुए डिजाइंस आप शादी के दिन कैरी कर सकती हैं। इस तरह के डिजाइंस लाइट वेट होते हैं। अगर आपको सिंपल रहना पसंद है तो आपके लिए इस तरह के डिजाइंस परफेक्ट रहेंगे।
3. Single Layer Pajeb Design

अगर आप रोज़ाना पहनने के लिए हल्का और सिंपल डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो मिनिमल चेन पायल बेस्ट ऑप्शन है। पतली-सी सिल्वर चेन वाली ये पायल ऑफिस और कॉलेज दोनों जगह कैरी की जा सकती है। इसका डिजाइन इतना हल्का होता है कि आपको पहनने में कोई दिक्कत नहीं होगी और पूरे दिन आरामदायक महसूस होगा।
4. Peacock Payal Design

मोर और हाथी डिजाइन के पायल ब्राइड्स के लिए बेस्ट हैं। इस तरह के पायल मार्केट में छाने लगे हैं। जब किसी लड़की की शादी हो रही हो तब वो खासतौर से ऐसे पायल ही खरीदती है।
5. Ghungroo Payal Design

हैवी घुंघरू वाली पायलें उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प हैं, जो अपने लुक में कुछ खास और लग्जीरियस जोड़ना चाहती हैं। वैसे तो घुंघरू वाली पायल बहुत ही पुराना ट्रेंड है, मगर इसमें आपको बहुत अच्छी वेराइटी मार्केट में मिल जाएंगी।

















