Hina Khan को रमजान में हुई ये गंभीर बीमारी, फैंस से मांग रही मदद

Summary :

36 साल की हिना खान (Hina Khan) बीमारी का शिकार हो गई हैं. एक्ट्रेस ने इस बीमारी के बारे में फैंस से मदद भी मांगी. हिना ने इस बीमारी के बारे में बताते हुए सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो अजवा खजूर हाथ पर रखकर दिखाती नजर आईं. हिना खान ने इस फोटो को शेयर कर फैंस से सजेशन भी मांगा है. जानिए आखिर एक्ट्रेस को क्या हुआ है और वो लोगों से क्यों मदद मांग रही हैं. 36 साल की हिना खान (Hina Khan) बीमारी का शिकार हो गई हैं एक्ट्रेस ने इस बीमारी के…

36 साल की हिना खान (Hina Khan) बीमारी का शिकार हो गई हैं. एक्ट्रेस ने इस बीमारी के बारे में फैंस से मदद भी मांगी. हिना ने इस बीमारी के बारे में बताते हुए सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो अजवा खजूर हाथ पर रखकर दिखाती नजर आईं. हिना खान ने इस फोटो को शेयर कर फैंस से सजेशन भी मांगा है. जानिए आखिर एक्ट्रेस को क्या हुआ है और वो लोगों से क्यों मदद मांग रही हैं.

  • 36 साल की हिना खान (Hina Khan) बीमारी का शिकार हो गई हैं
  • एक्ट्रेस ने इस बीमारी के बारे में फैंस से मदद भी मांगी
  • हिना खान ने इस फोटो को शेयर कर फैंस से सजेशन भी मांगा है

गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स का शिकार हिना खान

हिना खान जिस बीमारी का शिकार हुई हैं उसका नाम गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स है.  इसके बारे में फैंस को बताते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा- ‘मैं गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स से पीड़ित हूं. अगर रमजान में फास्ट रखूंगी तो ये और भी ज्यादा बढ़ जाएगी. मॉम कहती हैं कि अजवा खजूर खाने से इसमें आराम मिलेगा.’

फैंस से मांगी मदद

इसके साथ ही हिना खान ने लिखा- ‘क्या आप लोग मुझे कोई होम रेमिडी या नुस्खा बता सकते हैं. प्लीज कमेंट करके बताइए. डीएम ना करें वरना आपके सजेशन मुझे नहीं मिल पाएंगे.’ हिना खान का ये पोस्ट मिनटों में वायरल हो गया. इस पोस्ट के बाद फैंस लगातार कमेंट करके उनकी मदद कर रहे हैं.

यूजर्स ने की हिना के जल्द ठीक होने की दुआ

हिना खान का ये पोस्ट जमकर वायरल हो रहा और लगातार यूजर उनके स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं. कई लोगों ने हिना को इस दौरान दही का सेवन करने के लि कहा है. वहीं कई ने कहा कि अगर वो ठीक महसूस नहीं कर रही हैं तो वो खुद को रोजे से दूर कर ले और बाकि तरह की परंपरा को निभाती रहें. वहीं इसके साथ ही फैंस उन्हें अपने स्वास्थ का ध्यान रखने का बात कर रहे हैं.

कुछ दिन पहले शेयर किया था ये वीडियो

हिना खान ने ककरीब 2 दिनों पहले यानि की अपने रोजे के पहले दिन एक फनी वीडियो शेयर किया था जिसमें वोइंस्टाग्राम चलाती नजर आ रही हैं और इस दौरान उनके वीडियो में एक से बढ़कर लाजवाब खाने नजर आते हैं जिन्हें देखकर हिना का दिल बैठ जाता है. हिना ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में यूजर्स से पूछा है कि- ‘क्या आपके साथ भी ऐसा होता है’. वहीं यूजर्स ने भी हिना के इस सवाल पर मजेदार जवाब दिए हैं.

क्या होता है गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स?
गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स में पेट का एसिड पेट से ऊपर की ओर अन्नप्रणाली में चला जाता है. जिसकी वजह से सीने में जलन के अलावा कई अन्य दिक्कतें होने लगती हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो हिना खान को पहचान ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा का रोल निभाकर मिली. इस शो ने हिना खान की जिंदगी बदल दी थी. इसके बाद ‘बिग बॉस सीजन 11’ में थी. इसके बाद कई रियलिटी शो और ओटीटी पर भी नजर आईं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन कुछ ना कुछ पोस्ट करके फैंस से जुड़ी रहती हैं.

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।