अपने बॉयफ्रेंड रॉकी के साथ मालदीव में कर्व्स फ्लॉन्ट करती नजर आयी हिना खान, हॉट तस्वीरें हुई वायरल

Summary :

बिग बॉस सीजन 11 की फर्स्ट रनरअप टीवी जगत की नामचीन अभिनेत्रियों में शुमार हिना खान इन दिनों काम से ब्रेक लेकर अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जैस्वाल के साथ मालदीव्स में छुट्टियां बिता रही है। हाल ही में उन्होंने इस वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है जो काफी वायरल हो रही है।

बिग बॉस सीजन 11 की फर्स्ट रनरअप टीवी जगत की नामचीन अभिनेत्रियों में शुमार हिना खान इन दिनों काम से ब्रेक लेकर अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जैस्वाल के साथ मालदीव्स में छुट्टियां बिता रही है।  हाल ही में उन्होंने इस वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है जो काफी वायरल हो रही है।  
हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली सेलिब्रिटी है और अपनी ‘सिटी ऑफ़ आइलैंड’ मालदीव वेकेशन की हर अपडेट को वो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करना नहीं भूली। 
ताजा तस्वीरों में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम हिना खान काफी ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज में नजर आयी। फ्लोटिंग ब्रेकफस्ट के साथ अपने कर्व्स फ्लॉन्ट करते हुए हिना खान की तस्वीरें काफी पसंद की जा रही है। 
हेक्टिक वर्क शेड्यूल के बाद हिना खान जो इस वेकेशन की सख्त जरुरत थी और अपने बॉयफ्रेंड के साथ उनकी मस्ती भरी तस्वीरें इतना तो बयां कर रही है कि हिना इन छुट्टियों में जमकर एन्जॉय करना चाहती है। 
शेयर की गयी तस्वीरों में हिना खान और रॉकी जैस्वाल पूल के अंदर एन्जॉय करते नजर आ रहे है और उनके सामने फ्लोटिंग ब्रेकफास्ट भी दिखाई दे रहा है। तस्वीरें शेयर करते हुए हिना खान ने कैप्शन में लिखा,  ‘ कहीं कोई स्वर्ग है तो वो है खुशियों भरा समय। ‘ 
अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए मशहूर हिना खान बीते दिनों पुष्कर गयी थी और बेहद शानदार फैशन सेंस के साथ तस्वीरें शेयर की थी।  मालदीव से भी एक्ट्रेस का स्टाइलिश अंदाज एक बार फिर सामने आया। 
पोल्का डॉटेड ब्लू मोनोकिनी में हिना का ग्लैमरस अंदाज सोशल मीडिया का तापमान बढ़ाने के लिए काफी है और फंकी येलो शेड्स में उनकी तस्वीरें किसी शानदार फोटोशूट से कम नजर नहीं आ रही है। 
मालदीव में हिना खान बीच वियर पहले हिना खान समुन्दर किनारे भी काफी एन्जॉय के मूड में नजर आयी और उन्होंने कई शानदार आइकोनिक लोकेशन पर खूबसूरत तस्वीरें खिंचवाई। तस्वीरों में हिना खान काफी फ्रेश और एनर्जेटिक भी दिखाई दे रही है। 

Ujjwal Jain