Ind-Pak तनाव पर Hina Khan का बयान, पाक फैंस को लगाई लताड़

Summary :

भारत-पाक तनाव पर हिना खान की दो टूक

हिना खान ने पाकिस्तानी फैंस की धमकियों और गालियों के बावजूद अपने देश का समर्थन जारी रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह भारतीय हैं और हमेशा रहेंगी, और पाक फैंस को इंसानियत दिखाने की अपील की।

हिना खान ने भारत-पाक तनाव के बीच पाकिस्तानी फैंस की आलोचना की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह हमेशा भारतीय रहेंगी और अपने देश का समर्थन करेंगी। उन्होंने पाक फैंस से इंसानियत दिखाने की अपील की है, लेकिन कहा कि उन्हें अनफॉलो करने से कोई फर्क नहीं पड़ता।

अभिनेत्री हिना खान की गिनती मनोरंजन जगत की मुखर अभिनेत्रियों में की जाती है। भारत-पाक तनाव के बीच हिना ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर एक पोस्ट शेयर कर पाक फैंस को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें ‘अनफॉलो’ करने से फर्क नहीं पड़ता है।

हिना खान ने लिखा, “मैं एक कलाकार हूं और मैंने अपनी पूरी जिंदगी सरहद पार के लोगों से भी सिर्फ प्यार ही किया है। ऑपरेशन सिंदूर से पहले और बाद में अपने देश का समर्थन करने पर मुझे आप में से कई लोगों ने गाली दी, कोसा, कई लोगों ने अनफॉलो कर दिया। यही नहीं, कई तो मुझे अनफॉलो करने की धमकी भी दे रहे हैं। इस धमकी के साथ गाली-गलौज, अश्लील और अपमानजनक शब्द भी हैं, जो केवल नफरत को दिखाते हैं। आपके ये शब्द मेरी बीमारी, परिवार और मेरे धर्म के लिए भी हैं।”

हिना ने स्पष्ट कहा, “मैं आपसे अपने देश का समर्थन करने की उम्मीद नहीं करती। आप अपने देश का समर्थन करते हैं, यह ठीक है, मैं आपसे इस मौके की बारीकियों को समझने की उम्मीद नहीं करती। मैं केवल यही उम्मीद करती हूं कि ऐसे समय में आप कम से कम इंसानियत दिखाएं, जितना मैं आप सभी के प्रति करती आई हूं, वैसा व्यवहार करें। लेकिन मुझे लगता है कि हमारे बीच यही अंतर है।”

अभिनेत्री ने आगे लिखा, “अगर मैं भारतीय नहीं हूं, तो मैं कुछ भी नहीं हूं। मैं हमेशा सबसे पहले भारतीय ही रहूंगी। तो आप लोग मुझे अनफॉलो कर सकते हैं, मुझे इस बात की परवाह नहीं है। मैंने आप में से किसी को अपशब्द नहीं कहा, केवल अपने देश का समर्थन किया है।”

हिना का मानना है कि हमारे शब्द ही विचारधारा को परिभाषित करते हैं। उन्होंने आगे लिखा, “आप जो कहते हैं, वह आपकी विचारधारा को परिभाषित करता है। कठिन समय में आप कैसे काम करते हैं, यह एक इंसान के रूप में आपके व्यक्तित्व की गहराई को दिखाता है। इसका मुझसे कोई लेना-देना नहीं है। चाहे कुछ भी हो, मैं अपने देश का समर्थन करूंगी और देश के साथ खड़ी रहूंगी।”

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.