2014 में पत्नी सुजैन खान से तलाक लेने के बाद रितिक रोशन का नाम कई एक्ट्रेसेज के साथ जुड़ा लेकिन शादी की खबरें नहीं आईं। अब चर्चा है कि रितिक को एक बार फिर से हमसफर मिल गया है। जी हां, आ रही रिपोर्टस के मुताबिक रितिक रोशन एक बार फिर से शादी करने का प्लान बना रहे हैं। रितिक ने लड़की भी फाइनल कर दी है और उसका नाम जाकर आपको थोड़ी सी हैरानी जरूर होगी।
रितिक की लाइफ में एकबार फिर से उनकी एक्स वाइफ सुजैन की री-एंट्री होने वाली है। जी हां, रितिक और सुजैन एक बार फिर से शादी करने की सोच रहे हैं।
मीडिया में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि दोनों अपने बच्चों के लिए फिर से एक होने का मन बना रहे हैं। लेकिन अभी इस कपल की और से कोई भी पुष्टि नहीं हुई है।
डेक्कन क्रॉनिकल की खबर के मुताबिक रितिक के क्लोज फ्रेंड ने बताया है कि रितिक और सुजैन एकबार फिर से अपने रिश्ते को जोड़ना चाह रहे हैं और फिलहाल वो दोनों सोच-विचार रहे हैं कि पहले कहां और क्या गलती हुई।
तलाक के बाद भी अकसर रितिक और सुजैन को बच्चों के साथ छुट्टियों पर जाते या उनके साथ टाइम स्पेंड करते देखा गया है।
हाल में सुजैन ने रितिक के बर्थडे पर एक बहुत प्यारी फोटो शेयर करते हुए एक स्पीव मैसेज भी किया था। साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ की रिलीज के कुछ दिनों बाद ही रितिक ने अपनी बचपन की सुजैन खान से शादी कर ली थी। साल 2014 में दोनों ने 14 सान की अपनी शादी को तलाक में बदलने का फैसला लिया था।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों बच्चों की खामिर एक बार फिर से शादी कर सकते हैं लेकिन दोनों की फैमिली ने इस तरह की बात से मना किया है।
तलाक से पहले रितिक ने एक इंटरव्यू में कहा था कि हम ऐसी स्थिति में पहुंच गए हैं जहां हमारा एक दूसरे से अलग हो जाना ही बेहतर है। झूठे रिश्ते से बेहतर है कि हम दोस्त बन कर रहें।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App










