टीवी कि मशहूर अदाकारा शिवांगी जोशी इन दिनों अपने होमटाउन देहरादून में अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। वहीं कुछ हफ्ते पहले ही शिवांगी टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को अलविदा कहा है। ऐसे में एक्ट्रेस के चाहने वाले लगातार ये बात जानने के लिए बैचेन हैं कि आखिर अब वो किस शो के जरिए उन्हें एंटरटेन करेंगी? दरअसल फैंस शिवांगी जोशी की टीवी पर वापसी जल्द से जल्द चाहते हैं, ऐसे में लोगों के लिए एक बेहद अच्छी खबर सामने आ रही है। शिवांगी जोशी जल्द ही पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार हैं।

शिवांगी की ‘बालिका वधू 2’ में होगी एंट्री
सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, ‘बालिका वधू 2’ के मेकर्स लम्बे समय से बड़ी आनंदी की खोज में थे। ऐसे में मेकर्स की खोज अब जाकर शिवांगी जोशी पर आकर पूरी हो गई है। वहीं अगर सब कुछ ठीक रहा तो इस शो में नवम्बर के आखिरी में लीप वाला ट्रैक आ सकता है। इसके बाद दिसम्बर के महीने में शिवांगी जोशी की शो एंट्री होगी।

बता दें, बालिका वधू 2 में शिवांगी जोशी एक्टर रणदीप राय के अपोजिट नजर आने वाली हैं। इससे पहले रणदीप राय ‘ये उन दिनों की बात है’ में नजर आ चुकें हैं। अब बालिका वधू 2 में शिवांगी जोशी और रणदीप राय की जोड़ी को देखना अपने दर्शकों के लिए बेहद दिलचस्प होगा।

गौरतलब है शिवांगी जोशी की गिनती टीवी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में होती है। एक्ट्रेस की मंथली इनकम 10 लाख रुपये के आसपास बताई जाती है। टीवी के दर्शकों के बीच शिवांगी की लोकप्रियता बेहद खास है। ऐसे में ‘बालिका वधू 2’ के मेकर्स ने शिवांगी जोशी को इस शो में आने के लिए अच्छी खासी रकम ऑफर की होगी।


Download Android App
Download iOS App



