Urfi Javed की बोल्डनेस से इंप्रेस हुए Honey Singh, एक्ट्रेस संग म्यूजिक एलबम को लेकर दिया हिंट

Summary :

मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह ने हाल ही में इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद को लेकर खुलकर बात की। इश दौरान हनी सिंह ने एक्ट्रेस के साथ म्यूजिक वीडियो को लेकर भी बात की। हनी सिंह की बात सुनकर उर्फी के तो होश उड़ जाएंगे।

बिग बॉस ओटीटी से मशहूर हुई उर्फी जावेद अब इंटरनेट सेंसशन बन चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उर्फी ने अपने बोल्ड फैशन स्टेटमेंट की बदौलत अपनी अलग पहचान बनाई हैं। वो अपनी अतरंगी ड्रेस और स्टाइल से लोगों को हैरान कर देती हैं। हालांकि इसी अजीबो-गरीब फैशन की वजह से उर्फी को हर कोई पहचानता है। उर्फी अपने बोल्ड आउटफिट्स की वजह से ट्रोलर्स ने निशाने पर रहती हैं।
मगर वहीं कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं जिन्हें उर्फी का बोल्ड अंदाज काफी पसंद आता है। कई मशहूर फैशन डिजाइनर उर्फी की तारीफ कर चुके हैं इतना ही नहीं बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह भी उर्फी के फैशन सेंस की तारीफ कर चुके हैं। वहीं अब इस लिस्ट में फेमस रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह का नाम भी शुमार हो गया है। रैपर ने सोशल मीडिया सेंसशन की जमकर तारीफ की है।
हाल ही में हनी सिंह ने उर्फी जावेद की तारीफों के पुल बांधे और साथ ही उनके साथ म्यूजिक वीडियो में साथ काम करने को लेकर भी खुलकर बात की। दरअसल, हाल ही में दिए  एक इंटरव्यू में दौरान हनी सिंह से उर्फी जावेद को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मुझे वह बच्चा (उर्फी) बहुत पसंद आया। वह बहुत बोल्ड और बहादुर है। जो अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना चाहती है। हमारे देश की लड़कियों को उनसे कुछ सीखना चाहिए।”
रैपर ने आगे कहा कि “बिना किसी झिझक के, बिना किसी से डरे, चाहे आप कहीं से भी आए हों और किसी भी धर्म, जाति या घर के हों, जो कुछ भी आपके दिल में आता है, उसे करें। अपनी फैमिली में कुछ बुरा ना आए वो सब ना किजिए लेकिन जो मन में आए वो किजिए दिल ठोक के बिना डरे किसी से।” वही जब उनसे उर्फी जावेद संग काम करने पर हनी सिंह ने बात की।
उर्फी जावेद संग म्यूजिक वीडियो में काम करने को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए हनी सिंह ने कहा कि ‘हां निश्चित रूप से अगर कोई गाना बढ़िया सा बना जिसमें मुझे लगे कि वो पूरा अच्छा निभा सकती है तो निश्चित रूप से क्यों नहीं? मैं उसके लिए शुभकामनाएं और सपोर्ट की कामना करता हूं।’ बता दें कि हनी सिंह का ये लेटेस्ट इंटरव्यू इस समय चर्चा में बना हुआ है।

Desk Team