मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर एक बार फिर सुर्ख़ियों में है और इस बार वो अपनी पढाई और बॉलीवुड डेब्यू के लिए नहीं बल्कि अपनी खूबसूरत तस्वीरों को लेकर सुर्ख़ियों में है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
बीते दिनों खबर आयी थी की मिस वर्ल्ड 2017 जल्द ही निर्देशक फराह खान की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली है लेकिन इस बात की अब तक कोई ऑफिसियल घोषणा नहीं की गयी है।
इन दिनों मानुषी छिल्लर काम और पढ़ी से दूर छुट्टियां बिता रही है और इस दौरान की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की है।
मानुषी छिल्लर ने अपने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा , ” में समुन्द्र किनारे हरे भरे खेतों में घुमते हुए। नीले आसमान और बादलों के नीचे जो एक लड़की के सपनों की कहानी बताते है। ”
इस तस्वीर में सौंदर्य की मल्लिका मानुषी छिल्लर ख़ूबसूरती से पोज़ देती दिख रही है और हलके पीले रंग की मोनोकिनी में कमला की खूबसूरत लग रही है। साथ में उन्होंने बालों में फूल भी लगा रखा है जो उनकी ख़ूबसूरती में चार चाँद लगा रहा है।
आपको बता दें मानुषी छिल्लर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और फैंस के लिए आये दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करती रहती है। बीते दिनों ये खबर भी आयी थी की मानुषी अपनी MBBS की पढाई पूरी करने के लिए एडमिशन ले रही है और मुंबई के मेडिकल कॉलेज में माइग्रेशन करवा रही है।
अब देखना दिलचस्प होगा की मानुषी छिल्लर कब तक बॉलीवुड डेब्यू करती है या फिर वो अपनी पढाई पूरी करने के लिए अभी अपने बॉलीवुड डेब्यू पर थोड़ा ब्रेक लगाती है।
बीते दिनों उन्हें एक कास्टिंग डायरेक्टर के ऑफिस के बाहर भी स्पॉट किया गया था जिसे देखकर ये अंदाजा लगाया जा रहा था की वो जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू कर सकती है। उनके फैंस को इंतजार है की वो कब मानुषी को सिल्वरस्क्रीन परे देखेंगे।


Download Android App
Download iOS App










