सिर्फ आप ही नहीं, बॉलीवुड सितारे भी होते है ‘आईडी कार्ड’ पर खराब फोटो के शिकार

Summary :

NULL

अच्छी तस्वीर खिंचवाने का शौक सबको होता है पर आपने अधिकतर नोटिस किया होगा सरकारी पहचान पत्रों और आधार कार्डों पर जिस तरह की हमारी तस्वीरें आती है कई बार हम खुद नहीं पहचान पाते की तस्वीर में दिखने वाला शख्स है कौन? ये मुसीबत आम लोगों के साथ ही नहीं है बल्कि फिल्म सितारे तक इस फोटो बिगाड़ने की कला के शिकार होते है। आपने अब तक अभिनेता और अभिनेत्रियों को शानदार तस्वीरों में देखा होगा पर आज हम आपको दिखाते है फिल्म सितारों के पासपोर्ट पर उनकी तस्वीरें कैसी आती है।

इस लिस्ट में कई खुशकिस्मत बॉलीवुड कलाकार भी है जो सरकारी दस्तावेजों पर आने वाली खराब तस्वीरों का शिकार होने से बच भी गए है। तो देर किस बात की आईये नज़र डालते है इस ख़ास लिस्ट पर।

1) ऐश्वर्या राय बच्चन: ऐश बेहद खूबसूरत है और इन्हे बॉलीवुड की सबसे फोटोजेनिक अभिनेत्री माना जाता है पर इसके पासपोर्ट की तस्वीर देखकर आप कह सकते है इस ग्रह पर ये उन खुशकिस्मत लोगों में से है जिनकी तस्वीर पासपोर्ट पर भी सुंदर आयी है।

2) कंगना रनौत: बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली कंगना रानौत अपने पासपोर्ट पर काफी अलग दिखाई दे रही है पर फिर भी शुक्र है ठीक-ठाक नजर आ रही है।

3) नयनतारा: साउथ की सुपरस्टार अभिनेत्री नयनतारा उर्फ़ ​​डायना मारीम कुरियन शायद पहली बार में खुद भी नहीं पहचान पायी होंगी की वो इस तरह की भी नजर आ सकती है।

4) सनी लियॉन: इस तस्वीर में शायद उन्हें उनके फैन्स भी न पहचान पाए की ये वाही सनी लियोन है जो उन्हें स्क्रीन पर दिखाई देती है। इनका असली नाम करनजीत वोहरा है।

5) शाहरुख खान: बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख़ खान यहाँ भी बाज़ी मार ले गए और आप कह सकते है इनपर खुदा के साथ-साथ सरकारी कर्मचारी भी मेहरबान है।

Desk Team