नाम शबाना और बेबी जैसी फिल्म में एक्शन अवतार में नजर आ चुकीं तापसी पन्नू इनदिनों ‘जुड़वा-2’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी सिलसिले में हाल ही में वह एक कार्यक्रम में पुहंची थीं, जहां उन्होंने सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग को लेकर कुछ सुझाव दिए। उनका कहना है कि महिलाओं को पता होना चाहिए कि वे खुद अपनी हीरो कैसे बनें।
तापसी कहती हैैं कि मैंने हमेशा लड़कियों के बीच आत्मरक्षा के महत्व को बढ़ावा देने की कोशिश की है। उनका कहना है कि यह सिर्फ मार्शल आर्ट सीखने की बात नहीं है, बल्कि लड़कियों के बीच आत्मविश्वास की भावना के बारे में हैं कि वे अपनी सुरक्षा खुद कर सकती हैं। हालांकि उनका कहना है कि यह तब संभव हो सकता है जब खुद पर विश्वास हो।


Download Android App
Download iOS App





