बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। ऋतिक इन दिनों एक्ट्रेस सबा आजाद को डेट कर रहे हैं और दोनों अक्सर एक दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर ये स्टार कपल एक दूसरे की पोस्ट पर एक दूसरे लिए अपना प्यार जाहिर करते रहते हैं। वहीं हाल ही में दोनों को मुंबई के रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया।

जहां से उनका एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से देखा जा रहा है जिसे देखने के बाद एक्टर के फैंस उनसे खफा हो गए है और उन्हें जमकर खरी-कोटी सुना रहे हैं। वीडियो में कुछ फैंस एक्टर के पास आते है लेकिन ऋतिक उन्हें अपनी कार के पास आते ही धक्का मार देते हैं। एक्टर का ऐसा रवैया लोगों को बिल्कुल रास नहीं आया है जिस वजह से ऋतिक ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं।

दरअसल, हाल ही में ऋतिक रोशन अपनी लेडी लव सबा आजाद के साथ डिनर डेट पर पहुंचे थे। जहां से उनका एक स्पॉटेड वीडियो एक पैपराजी अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में डिनर करने के बाद ऋतिक अपनी गर्लफ्रेंड सबा के साथ रेस्टोरेंट से बाहर निकलते दिख रहे हैं। एक्टर अपनी गाड़ी की तरफ बढ़ ही रहे थे कि कुछ फैंस उनके साथ सेल्फी क्लिक कराने की रिक्वेस्ट करने लगे।
इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ऋतिक अपने फैंस को धक्का देते हैं, ताकि सबा आराम से गाड़ी में बैठ सकें और उन्हें परेशानी ना हो। सबा के बैठ जाने के बाद ऋतिक खुद भी कार में बैठ जाते है और वहां से निकल जाते हैं। अभिनेता ये वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है और लोगों को एक्टर का ये बर्ताव बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है और फैंस वीडियो पर कॉमेंट कर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।







ऋतिक की रवैया पर अपना रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘शेम ऋतिक! आप विनम्रता से मना कर सकते थे… इस तरह से लोगों को धक्का मत दो… यूं ही नहीं साउथ स्टार्स के पीछे अब लोग ज्यादा क्रेजी हो रहे हैं.. उनसे सीखो।’ दूसरे ने कॉमेंट किया, ‘फालतू बॉलीवुड लोगों का फालतू एटिट्यूड। नेपोटिज्म प्रोडक्ट्स।’ एक अन्य यूजर ने कहा, ‘ऋतिक रोशन के इस व्यवहार को देखकर उन्हें अनफॉलो कर दिया।’

वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म फाइटर की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में ऋतिक के अपोजिट दीपिका पादुकोण को कास्ट किया गया है। ऋतिक और दीपिका के अलावा अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर अहम रोल में नजर आएंगे। फाइटर में दीपिका और ऋतिक पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। दोनों को साथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।


Download Android App
Download iOS App



