बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन और सबा आजाद का रिश्ता अब दोस्ती ही नहीं बल्कि लगता है काफी आगे बढ़ गया है। जी हां, साथ में डिनर और लंच डेट पर स्पॉट होने वाला ये कपल अब घर पर परिवार के साथ समय एन्जॉय कर रहा है। दरअसल, रविवार को ऋतिक रोशन ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद को अपने परिवार से मिलवाया। ऐसे में सबा एक्टर की फॅमिली के साथ लंच पर मौजूद थीं। जिसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचा रही है।

सबा ऋतिक के घर लंच पर पहुंची
दरअसल, ऋतिक रोशन के चाचा और म्यूजिक कंपोजर राजेश रोशन ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा की है। इस तस्वीर में ऋतिक और सबा अपने पूरे परिवार संग बैठे दिखाई दे रही हैं।इस तस्वीर में ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन, बेटे रिहान और रेदान, कजिन पश्मीना, भांजी सुरानिका और अन्य सदस्य नजर आ रहे हैं। वहीं परिवार के बीच ऋतिक रोशन आराम से बैठे हैं और उनके कजिन के साथ सबा आजाद बैठी मुस्कुरा रही हैं।

अपनी फैमिली की इस खूबसूरत सी तस्वीर को शेयर करके राजेश रोशन ने लिखा- खुशियां हमेशा आपके पास ही होती हैं… खासकर संडे के दिन। खासकर लंच टाइम पर। इस पोस्ट पर ऋतिक ने कमेंट किया, ‘हाहाहा, सही कहा चाचा। और आप सबसे मजेदार हैं।
वहीं सबा और ऋतिक की इस नई तस्वीर पर फैंस अपना जमकर प्यार लुटा रहे हैं। गौरतलब है सबा और ऋतिक की डेटिंग की अफवाह तब उड़ी थी जब दोनों को एक रेस्टोरेंट से बाहर आते देखा गया था। इस दौरान ये कपल एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले चलते नजर आए थे। हालांकि अब तक दोनों में से किसी ने अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। खैर, फैंस दोनों के रिश्ते की गुड न्यूज सुनने के लिए काफी ज्यादा बेताब हैं।


Download Android App
Download iOS App



