शादी से पहले ही जोरो के गुलाम बने Hrithik Roshan! भरी महफिल में Saba Azad की सैंडल हाथ में पकड़े आए नजर

Summary :

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने मुंबई में अम्बानियों द्वारा आयोजित NMACC कार्यक्रम में गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद के साथ शिरकत की। इस इवेंट से ऋतिक की एक फोटो खूब वायरल हो रहा है जिसके बाद लोग उन्हें जोरो का गुलाम कह रह हैं।

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बने रहते हैं। एक्टर इन दिनों एक्ट्रेस सबा आजाद को डेट कर रहे हैं और दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता है। हाल ही में ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग नीता मुकेश अंबानी कल्चर सेंटर के लॉन्चिंग इवेंट पर पहुंचे थे। 
इस इवेंट से कपल की कई सारी तस्वीरें और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिस पर फैंस दिल खोलकर प्यार भी लुटा रहे हैं। मगर इसी बीच पार्टी से ऋतिक की एक इनसाइड फोटो सामने आई है जिसने इंटरनेट वर्ल्ड में तहलका मचा दिया है। एक्टर की ये फोटो उन्हें एक बार फिर सुर्खियों में ले आई है।
इस इवेंट में सबा आजाद ने लाल रंग का बेहद ही खूबसूरत गाउन पहना था जिसमें वो काफी गॉर्जियस लग रही थीं। वही, ऑल ब्लैक लुक में ऋतिक भी काफी हैंडसम लग रहे थे। इवेंट में कपल ने साथ में पैपराजी के लिए पोज भी दिए। इस दौरान दोनों एक-दूसरे की आंखों में डूबे भी नजर आए। ऋतिक और सबा साथ में काफी अच्छे लग रहे थे।
वहीं, अब जो ऋतिक की फोटो सामने आई है उसमें सबा आजाद आगे अपने एक दोस्त के साथ फोटो क्लिक कराती नजर आ रही हैं मगर उनके पीछे खड़े ऋतिक रोशन के हाथ पर लोगों की नजरें ठहर गई हैं। दरअसल, फोटो में ऋतिक ने अपने हाथों में अपनी गर्लफ्रेंड सबा की सैंडल पकड़ी हुई है और वो किसी से बातें कर रहे हैं।
ऋतिक का यूं भरी पार्टी में अपनी गर्लफ्रेंड की सैंडल कर खड़ा रहना सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद आ गया है। लोग फोटो पर रिएक्ट करके एक्टर की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट कर लिखा, “वह कितना प्यारा है,” दूसरे ने लिखा, “मुझे अपने जीवन में ऐसा कोई चाहिए !!! ” एक अन्य फैंन ने लिखा, “प्यारी बात ये है कि ये पीआर नहीं था, वह वास्तव में उन्हें उसके लिए पकड़ रहा था।”
वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन जल्द ही फिल्म फाइटर में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण लीड रोल में दिखाई देगीं। ऋतिक और दीपिका फाइटर में पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। इस फिल्म में अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर भी अहम रोल में हैं।

Desk Team