बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान स्टारर पठान की सक्सेस के बाद डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद अपनी अगली एक्शन फिल्म फाइटर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में एक बार फिर सिद्धार्थ और एक्टर ऋतिक रोशन की जोड़ी बड़े पर्दे पर देखने को मिलने वाली है। सिद्धार्थ और ऋतिक फाइटर से पहले बैंग बैंग और वॉर जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम करते नजर आए थे।

सिद्धार्थ की अगली एक्शन फिल्म में ऋतिक रोशन के अलावा दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर जैसे स्टार्स देखने को मिलने वाले हैं। इस फिल्म को भारत की पहली एरियल एक्शन फ्रेंचाइजी बताया जा रहा है और इसकी शूटिंग पिछले साल नवंबर में असम एयरबेस में शुरू हुई थी। वहीं अब सिद्धार्थ आनंद के इस बिग प्रोजेक्ट को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।

जैसा की हम पहले बता चुके है कि फाइटर एक बड़ा प्रोजेक्ट है और इसकी शूटिंग भी बड़े लेवल पर चल रही है। मगर हालिया मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ आनंद और ऋतिक रोशन दोनों अपनी फिल्म फाइटर के क्लाइमेक्स को अब तक सबसे शानदाक क्लाइमेक्स बनाने की तैयारियां कर रहे हैं। ऋतिक स्टारर फाइटर के क्लाइमेक्स को फिल्म का हाइलाइट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि फाइटर के क्लाइमैक्स सीन की शूटिंग लगभग 120 घंटे तक की जाएगी। इसके लिए सिद्धार्थ आनंद और उनकी एक्शन टीम ने पूरी कमर कस ली है। खबर है कि फिल्म में क्लाइमैक्स सीन 25 मिनट का होगा। इसके लिए ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर को 120 घंटे तक शूटिंग करने के लिए समय अलॉट किया गया है। सिद्धार्थ हमेशा ही अपनी फिल्मों के क्लाइमेक्स से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं।

बता दें कि फाइटर की शूटिंग पिछले साल नवंबर में असम एयरबेस में शुरू हुई थी। तब से ये बिना रुके शूट हो रहा है फिलहाल फिल्म की शूटिंग मुंबई में चल रही है। इसके बाद वीएफएक्स प्रक्रिया शुरू होगी। ये फिल्म अगले साल रिपब्लिक डे के मौके पर रिलीज होगी। खास बात ये है कि इस फिल्म में दर्शकों को पहली बार ऋतिक और दीपिका की जोड़ी बिग स्क्रीन पर साथ देखने को मिलने वाली है।


Download Android App
Download iOS App



