ऋतिक रौशन की रुमर्ड गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने कहा ‘माई लव’, दोनों के रिश्तों पर लग रही मुहर

Summary :

ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने अपने आगामी प्रोजेक्ट के साथ अफेयर का भी खुलासा किया है। ऋतिक रोशन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है,’यू आर गोना किल दिस’ ऋतिक रोशन की पोस्ट पर सबा ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘फिंगर क्रॉसड मोन अमोर।’मोन अमोर को इंग्लिश में माई लव कहते हैं।

ऋतिक रौशन और उनकी रुमर्ड गर्लफ्रेंड सबा आजाद के रिश्तों को लेकर आए दिन कुछ न कुछ सुनने को मिलते ही रहता हैं।  कभी दोनों को साथ में पार्टी में स्पॉट किया जाता हैं, तो कभी दोनों एक दूसरे के घर भी देखे जाते हैं। वही सिर्फ ऋतिक ही नहीं बल्कि ऋतिक के परिवार वाले भी सबा के साथ काफी मिलते रहते हैं। और सबा अक्सर ऋतिक के परिवार वालों के साथ डिनर और लंच पर भी जाती रहती हैं। वही अब ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने अपने आगामी प्रोजेक्ट के साथ अफेयर का भी खुलासा किया है।
दोनों ने अपने रिश्ते को किया सार्वजनिक 
अभिनेता ऋतिक रोशन और सबा आजाद को लेकर खबरें हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। और अब सोशल मीडिया पर भी दोनों अपने प्यार को भरपूर दर्शा रहे हैं।  दरअसल सबा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने आगामी प्रोजेक्ट मिनिमम के बारे में बताया है।  यह एक इमीग्रेंट इंडियन पर आधारित ड्रामा होगीl और इस पोस्ट पर ऋतिक रोशन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। जो अब काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं।  
सबा ने ऋतिक को कहा ‘माई लव’
दरअसल सबा ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, ‘मेरी अगली फिल्म इन सभी के साथ हैl इसके अलावा उन्होंने इस पिक्चर में कई लोगों को टैग भी किया हैl यह फिल्म बेल्जियम में शूट होगी।  इसका निर्माण शिलादित्य बोरा और राधिका लावू ने मिलकर किया हैं।  यह फिल्म जून 2022 में फ्लोर पर जाएगीl यह एक इंटरनेशनल ड्रामा होगी। यह रूमाना मौला का भी डेब्यू होगा। वही अब इस पोस्ट पर ऋतिक रोशन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, ‘यू आर गोना किल दिसl’ ऋतिक रोशन की पोस्ट पर सबा ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘फिंगर क्रॉसड मोन अमोर।’ वही  मोन अमोर को इंग्लिश में माई लव कहते हैं।

ऋतिक के परिजनों ने भी दी गुड विशेष 
वही सबा के इस पोस्ट पर ऋतिक के साथ ही ऋतिक के परिजनों ने भी सबा को गुड विशेष दिया हैं। जहां ऋतिक रोशन की आंटी खान कंचन रोशन ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सबा को बधाई दी है।  इसके अलावा उन्होंने दिल की इमोजी भी शेयर की है। ऋतिक की कजिन पशमीना रोशन ने भी कमेंट किया है।

Desk Team