इन दिनों पूरे भारत में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन घोषित किया गया है और यह अवधि 14 अप्रैल तक जारी रहेगी। ऐसे में आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी अपने घर की चारदीवारी में कैद रहने के लिए मजबूर है। इसी बीच सोशल मीडिया पर अभिनेता ऋतिक रोशन का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
.jpg)
बात दें, लॉकडाउन पीरियड में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना बेहद जरूरी है और लोग एक जगह इकट्ठा नहीं हो सकते और भीड़ नहीं लगा सकते। दोस्तों और परिवार के साथ कोई फंक्शन ना कर पाने की स्थिति में बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान में अपने बेटे रेहान का जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए एक शानदार तरीका खोज निकाला।
.jpg)
बता दें लॉकडाउन की घोषणा के बाद सुजैन खान कुछ समय के लिए ऋतिक के घर पर ही रह रही हैं ताकि यह कपल अपने बच्चों रेहान – रिदान को पूरा समय दे पाए। लॉकडाउन के चलते रितिक और सुजैन का परिवार रेहान के जन्मदिन पर शामिल नहीं हो सकता था तो इस कपल ने टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया।
.jpg)
दोनों ने वर्चुअल कनेक्ट के माध्यम से अपने परिवार के साथ बेटे रेहान का जन्मदिन मनाया। रितिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें देखा जा सकता है वीडियो कॉल के माध्यम से ऋतिक और सुजैन अपने बच्चों के साथ राकेश रोशन उनकी पत्नी पिंकी रोशन रितिक की बहन सुनैना रोशन, पशमीना रोशन के साथ कनेक्ट हुए और सभी ने इस जन्मदिन को ऑनलाइन सेलिब्रेट किया।
वीडियो फ्रेम में सभी के चेहरों पर के जन्मदिन के आयोजन की खुशी देखी जा सकती है। ऋतिक ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ,28 मार्च 2020, यह रिहान का जन्मदिन है। टेक्नोलॉजी का धन्यवाद, भगवान हमारे बच्चों को आशीर्वाद दें और आने वाले दिन अच्छे हैं। सभी के लिए खूब सारा प्यार। ‘
बता दें ऋतिक रोशन बीते दिनों सोशल मीडिया पर जनता कर्फ्यू और कोरोनावायरस के चलते देशभर में हुए लोगों पर अपने फैंस को जागरूकता संदेश देते दिखाई दिए थे। उन्होंने सरकार का समर्थन करते हुए लोगों से इस लड़ाई में सहयोग करने की अपील की।
ऋतिक ने बीते दिनों वीडियो शेयर करके बच्चों से अपील की कि वह अपने घर में मौजूद बड़ों को भी घर से बाहर जाने से रोकें ताकि इस खतरनाक वायरस को फैलने से खेलने से रोका जा सके। जनता कर्फ्यू के दौरान भी ऋतिक ने आम लोगों का खूब हौसला बढ़ाया था।


Download Android App
Download iOS App



