निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। बीते दिनों पहले यौन शोषण का आरोप अनुराग कश्यप पर एक्ट्रेस पायल घोष ने लगाया है। पायल ने आरोप लगाते हुए बताया था कि अनुराग ने अपने घर पर बुलाकर उनके साथ जबरदस्ती की।

पायल ने आरोपों में कहा कि ऋचा चड्ढा,हुमा कुरैशी और माही गिल जैसे कई अभिनेत्रियां मेरे साथ बहुत कम्फर्टेबल रहती हैं। अब हुमा कुरैशी ने इस मामले में अपना नाम घसीटे जाने पर नाराजगी जताई है। सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट हुमा कुरैशी ने जारी किया है जिसमें उन्होंने अपने नाम आने पर गुस्सा जाहिर किया।

हुमा ने अपने बयान में लिखा, अनुराग और मैंने 2012-13 में आखिरी बार साथ काम किया था और वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं टैलेंटेड डायरेक्टर हैं। मेरे अपने अनुभव और जानकारी के मुताबिक अनुराग ने मेरे या किसी और के साथ कभी कोई दुर्व्यहार नहीं किया। फिर भी अगर किसी का दावा है कि उनके साथ गलत व्यवहार किया गया तो उन्हें प्रशासन और पुलिस में रिपोर्ट करना चाहिए।
हुमा कुरैशी ने अपने बयान में आगे कहा, मैं अब तक इसलिए चुप रही क्योंकि सोशल मीडिया लड़ाई और मीडिया ट्रायल्स पर यकीन नहीं करती। इस विवाद में मुझे घसीटे जाने से मैं वाकई बहुत गुस्सा हूं। मैं सिर्फ अपने लिए ही नहीं बल्कि हर उस महिला के लिए गुस्सा हूं जिसकी सालों की मेहनत और संघर्ष को ऐसे स्तरहीन आरोपों की वजह से भुला दिया जाता है। यह पुरुष और महिलाओं, दोनों की जिम्मेदारी है कि मीटू की पवित्रता को प्रोटेक्ट करें। हुमा कुरैशी ने अंत में लिखा, यह मेरा आखिरी जवाब है। प्लीज और स्टेटमेंट देने के लिए मुझसे सम्पर्क ना करें।

फिलहाल स्कॉटलैंड में अपनी आगामी फिल्म बेल बॉटम की शूटिंग हुमा कुरैशी कर रही हैं। हुमा के अलावा अक्षय कुमार,वाणी कपूर और लारा दत्ता इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। खबरों की मानें तो ब्रिटेन में डबल शिफ्ट में इस फिल्म की शूटिंग हो रही है। फिल्म की इस तरह डबल शिफ्ट में शूटिंग करने से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि सभी लोग कितनी मेहनत कर रहे हैं। जिससे फिल्म समय पर बनकर तैयार हो जाए।

फिल्म की कहानी 80 के दशक पर आधार्रित है। सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें स्टार्स का लुक 1980 का नजर आ रहा है। बेल बॉटम फिल्म में अक्षय कुमार, लारा दत्ता, वाणी कपूर और हुमा कुरैशी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।


Download Android App
Download iOS App



