सोमवार का दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम पांडे की जिंदगी में तूफान लेकर सामने आया। पूनम पांडे के पति सैम बॉम्बे को कथित तौर पर मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूनम पांडे ने अपने पति के खिलाफ खिलाफ शिकायत दर्ज की। एक्ट्रेस ने अपने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत दर्ज करने के बाद पूनम पांडे को कथित तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पूनम ने सैम के खिलाफ थाने में शिकायत की कि सैम ने उसके साथ मारपीट की है। एक्ट्रेस की शिकायत के बाद पुलिस ने सैम को सलाखों के पीछे बंद कर दिया है। मुंबई पुलिस ने यह भी बताया कि शिकायत दर्ज करवाने के बाद पूनम पांडे अस्पताल में एडमिट हो गई हैं। मुंबई पुलिस ने बताया कि पूनम को सिर, आंखों और चेहरे पर गंभीर चोट आई है। उनकी शिकायत पर सैम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस मामले की जांच की जा रही है।
हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब पूनम पांडे ने अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। पिछले साल अपनी शादी के कुछ ही दिनों बाद ही पूनम पांडे ने गोवा में शिकायत दर्ज कराई थी। पूनम पांडे ने सैम ने कथित तौर पर छेड़छाड़, धमकी और मारपीट करने के आरोप लगाए थे। ये मामला गोवा के कानाकोना गांव में हुई थी, जहां पूनम पांडे कथित तौर पर एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थीं। शिकायत के बाद सैम बॉम्बे को गोवा पुलिस ने बुक किया था लेकिन कथित तौर पर अगले ही दिन जमानत पर रिहा कर दिया गया था। उस वक्त पूनम ने कहा था कि वह अपनी शादी खत्म करने वाली हैं।
पूनम पांडे और सैम शादी से पहले 2 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे। ऐसे में अभिनेत्री ने बताया था कि शादी से पहले भी सैम उनके साथ मारपीट करते थे, लेकिन उन्हें लगा शादी के बाद सब ठीक हो जाएगा। शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों के बीच दरार की खबरें आने लगीं और अब एक बार फिर पूनम पांडे ने पति के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है।