निर्देशक इम्तियाज अली का कहना है कि वह अपने अभिनेता मित्र रणबीर कपूर के साथ फिर से किसी फिल्म में काम करना चाहेंगे लेकिन इस समय उनके पास ऐसी कोई योजना नहीं है। ऐसी खबरें थी कि रॉकस्टार और तमाशा जैसी फिल्मों में काम करने के बाद अभिनेता-निर्देशक दोनों एक तीसरी फिल्म में साथ काम करने के लिए योजना बना रहे हैं।
इन दोनों फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई थी। हालांकि इम्तियाज ने बताया कि अभी तक कुछ तय नहीं हुआ है। इम्तियाज ने बताया, ”मुझे उम्मीद है कि एक समय मैं (रणबीर के साथ काम) करूंगा। मैंने यह तय नहीं किया है कि मैं आगे क्या करूंगा, मैं अभी भी चीजों की रूपरेखा तय करने का प्रयास कर रहा हूं। मैं एक कहानी पर काम कर रहा हूं। और कहानी पूरी होने से पहले लोकप्रिय धारणा के विपरीत नायक का चयन नहीं किया जाता है।”
हालांकि उनके निर्देशन में बनी जब हैरी मेट सेजल फिल्म दर्शकों का ध्यान अपनी और खींचने में असफल रही। इस फिल्म में शाहरूख खान और अनुष्का शर्मा ने काम किया है। इस बारे में इम्तियाज ने कहा कि वह इस घटना से आगे बढऩा चाहते हैं।


Download Android App
Download iOS App






